डी एम, एस पी ने आगामी विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के मद्देनजर सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों के साथ निर्वाचन कार्य पर बैठक..

ख़बरें टी वी : पिछले 15 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज” -9334598481.
.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..
… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …
@ख़बरें Tv : दिनांक 11 अगस्त 2025 को श्री कुंदन कुमार ,जिला निर्वाचन पदाधिकारी -सह- जिलाधिकारी, नालंदा एवं श्री भारत सोनी, पुलिस अधीक्षक , नालंदा की संयुक्त अध्यक्षता में आगामी विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के मद्देनजर सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों के साथ निर्वाचन कार्य प्रगति से संबंधित समीक्षा बैठक आयोजित की गई ।
निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि सभी प्रखंडों और नगर निकायों में फील्ड विजिट कर विशेष कैंपों की निगरानी करें, साथ ही विशेष गहन पुनरीक्षण अंतर्गत दस्तावेज अपलोडिंग कार्य में प्रगति लाना सुनिश्चित करेंगे ।
भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुपालन को अनिवार्य बताते हुए उन्होंने कहा कि मतदाता सूची का अद्यतन एक अत्यंत गंभीर और प्राथमिकता वाला कार्य है, जिसकी नियमित समीक्षा और सघन निगरानी की आवश्यकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सभी प्रखंडों और नगर निकायों में फील्ड विजिट कर विशेष कैंपों की निगरानी करें तथा प्रपत्र 6, 7 एवं 8 में प्राप्त आवेदनों की समेकित रिपोर्ट प्रतिदिन कार्यालय को उपलब्ध कराएं।
आगामी विधानसभा चुनाव 2025 के निमित्त महिलाओं की सहभागिता बढ़ाने हेतु प्रपत्र 06 के माध्यम से मतदाता सूची से छूटी हुई महिलाओं के नाम जोड़ते हुए मतदाता सूची के लिंगानुपात में वृद्धि सुनिश्चित करने के लिए सभी संबंधित ईआरओ/एईआरओ को निर्देशित किया गया ।
मतदाता सूची के प्रारूप प्रकाशन के बाद 01 अगस्त से 01 सितंबर 2025 तक दावा और आपत्ति प्राप्त करने की प्रक्रिया चल रही है। निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि सभी बीएलओ अपने क्षेत्र के बीएलए के साथ मतदान केंद्रों पर बैठक करे और प्राप्त दावा / आपत्तियों की जानकारी साझा करें । ताकि बीएलए के माध्यम से भी व्यापक जन-जानकारी एवं सत्यापन सुनिश्चित किया जा सके।
उन्होंने कहा कि पूरी तत्परता से कार्य करें ताकि सभी पात्र नागरिक मतदाता सूची में शामिल हो सकें । ऑनलाइन आवेदन के लिए voters.eci.gov.in पोर्टल का मतदाता उपयोग कर सकते हैं।
मतदान केंद्रों पर एएमएफ कार्य जैसे पेयजल, बिजली, रैंप, फर्नीचर, शौचालय आदि की पूर्ण उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए ।
निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि सुरक्षा बलों के आवासन स्थलों पर पेयजल, लाइटिंग, शौचालय आदि की व्यवस्था हर हाल में सुनिश्चित किया जाए।
सभी अनुमंडल पदाधिकारियों को निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा के मद्देनजर निरोधात्मक कार्यों में प्रगति लाना सुनिश्चित करेंगे ।
इस अवसर पर नगर आयुक्त, सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, उप निर्वाचन पदाधिकारी, विशेष कार्य पदाधिकारी गोपनीय शाखा आदि उपस्थित थे।
