बिहार खेल विश्वविद्यालय में रैगिंग निषेध दिवस का आयोजन…

ख़बरें टी वी : पिछले 15 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज” -9334598481.
.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..
… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …
@ख़बरें Tv : बिहार खेल विश्वविद्यालय, राजगीर में आज रैगिंग निषेध दिवस (Anti Ragging Day) का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) ds 22 जुलाई 2025 के निर्देश के अनुरूप आयोजित किया गया, जिसके तहत प्रत्येक वर्ष 12 अगस्त को यह दिवस मनाया जाता है।
विश्वविद्यालय के सम्मेलन कक्ष में सुबह 11:30 बजे आयोजित इस कार्यक्रम esa श्री निशिकांत तिवारी, परीक्षा नियंत्रक-सह-संकायाध्यक्ष ने रैगिंग की समस्या, संबंधित कानूनी प्रावधान एवं रोकथाम के उपायों पर एक विस्तृत पावरपॉइंट dh प्रस्तुति दी।

उन्होंने सभी को सुरक्षित, सम्मानजनक एवं रैगिंग-रहित वातावरण बनाए रखने हेतु जागरूक एवं प्रतिबद्ध रहने के प्रति सचेत किया।
कार्यक्रम में UGC की सिफारिशों के अनुरूप विभिन्न जागरूकता गतिविधियाँ भी आयोजित की गई जिससे विश्वविद्यालय के रैगिंग.रहित परिसर के संकल्प को और अधिक दृढ़ता मिली।
इस अवसर पर प्रोफेसर उषा तिवारी, दक्षिण बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय; डॉ. रवि कुमार सिंह, श्री चंदन कुमार, डॉ. अजीत कुमार, श्री रौशन कुमार (परामर्शी), श्री ब्रजेश कुमार पांडे तथा श्री यश राज (प्रशाखा पदाधिकारी) उपस्थित रहे।
