• Fri. Feb 13th, 2026

@बिहार: हरनौत रेल कारखाना में कार्यरत इसीआरकेयू ने गोनावा रोड में वैकल्पिक सड़क बनाने का मांग किया..

Bykhabretv-raj

Aug 12, 2025

 

 

 

 

 

हरनौत रेल कारखाना में कार्यरत इसीआरकेयू ने गोनावा रोड में वैकल्पिक सड़क बनाने का मांग किया..

 

 

 

 

 

 

ख़बरें टी वी : पिछले 15 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज” -9334598481.

.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..

… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …

 

 

 

 

 

@ख़बरें Tv : हरनौत रेल कारखाना में कार्यरत ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन (इसीआरकेयू )ने गोनावा रोड में वैकल्पिक सड़क बनाने का मांग किया है।
ईसीआरकेयू के शाखा सचिव पूर्णानंद मिश्रा ने बताया की जब से गोनावा रोड में रेलवे क्रॉसिंग के पास आर ओ बी बनाने का कार्य प्रारंभ हुआ है, जगह-जगह गड्ढा होने के कारण रास्ता बाधित है। पुरे रास्ते पर मिट्टी बिछा हुआ है। बरसात होने पर यहां भयंकर कीचड़ जमा हो जाता है तथा पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है। यहां के मिट्टी का प्रकार ऐसा है कि पैर में तथा वाहन के चक्कों में लगने के बाद जल्दी छुटता नहीं है। आर ओ बी बनाने वाली एजेंसी द्वारा आवा गमन हेतु वैकल्पिक पिच रास्ता का व्यवस्था नहीं किया गया है। जबकि अक्सर निविदा में वैकल्पिक पींच सड़क बनाने का शर्त जुड़ा हुआ रहता है। इसके कारण कारखाना आने वाले कर्मचारी सहित केंद्रीय विद्यालय में आने वाले बच्चे, रेलवे कालोनी वासियों को तथा चेरन व अन्य गांव के ग्रामीणों को बाजार तथा रेलवे स्टेशन आने जाने में काफी असुविधा होती है। श्री मिश्र ने बताया की इस रास्ते में वैकल्पिक पींच बनाने की मांग से संबंधित ज्ञापन मुख्य कारखाना प्रबंधक जो की पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय के भी अध्यक्ष है, उनको सोपा गया है। ताकि वे नालंदा जिला प्रशासन से संपर्क करके इस समस्या से अवगत करा दें तथा जल्दी सड़क मरम्मती के तरफ ठोस कदम उठाया जाए।