राजगीर जू सफारी के निदेशक श्री राम सुन्दर एम., भा०व०से० को ‘बेस्ट यूज ऑफ टेक्नोलॉजी’ के लिए इको वॉरियर अवार्ड्स- 2026…

ख़बरें टी वी : पिछले 16 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज”- नेशनल टीवी रिपोर्टर–इंडिया Tv, न्यूज़ नेशन, न्यूज़ स्टेट, इंडिया News, सम्पूर्ण नालंदा जिला -9334598481. नोट :- मेरे अलावा इन चैनलों में और कोई नालंदा जिले से रिपोर्टर नहीं है, अगर कोई बोलता है तो हमें कॉल करके शिकायत करें…
.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..
… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …
#ख़बरें Tv: राजगीर जू सफारी के निदेशक श्री राम सुन्दर एम., भा०व० से० को वन्यजीव संरक्षण, प्रबंधन और पर्यटक अनुभवों में तकनीक के अभिनव एवं प्रभावी उपयोग के लिए इको वॉरियर अवार्डस 2026 के प्रतिष्ठित बेस्ट यूज ऑफ टेक्नोलॉजी’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। इको वॉरियर अवार्ड्स के चौथे संस्करण का आयोजन 29 सितंबर 2026 को नई दिल्ली स्थित रंग भवन, ऑल इंडिया रेडियो, संसद मार्ग में किया गया है। यह समारोह इंडियन मास्टरमाइंड्स द्वारा भारतीय वन सेवा संघ के सहयोग से आयोजित किया जा गया है। वर्ष 2023 में प्रारंभ किए गए प्रतिष्ठित ‘इको वॉरियर अवॉर्ड्स’ को प्राप्त करने वाले बिहार कैडर के प्रथम भारतीय वन सेवा अधिकारी बनकर श्री राम सुन्दर एम. ने एक उल्लेखनीय उपलब्धि दर्ज की है।
राजगीर जू सफारी में तकनीक और संरक्षण का प्रभावी समन्वय
यह राष्ट्रीय सम्मान राजगीर जू सफारी में श्री राम सुन्दर एम. के नेतृत्व में किए गए दूरदर्शी और परिवर्तनकारी प्रयासों का उल्लेखनीय प्रमाण है। उनके नेतृत्व में वन्यजीव संरक्षण एवं प्रबंधन को आधुनिक तकनीकी समाधानों के साथ प्रभावी रूप से एकीकृत करते हुए राजगीर जू सफारी ने संरक्षण, नवाचार और उत्कृष्ट पर्यटक अनुभव के बीच एक सशक्त समन्वय स्थापित किया है। यह उपलब्धि न केवल वन्यजीव संरक्षण के क्षेत्र में राजगीर जू सफारी की प्रतिबद्धता को रेखांकित करती है, बल्कि यह भी दर्शाती है कि आधुनिक तकनीक और वैज्ञानिक दृष्टिकोण के माध्यम से प्रकृति संरक्षण को विश्वस्तरीय पर्यटन अनुभव के साथ सफलतापूर्वक जोड़ा जा सकता है। यह राष्ट्रीय मान्यता राजगीर जू सफारी की उत्कृष्ट कार्यप्रणाली, नवाचार के प्रति प्रतिबद्धता और सतत एवं जिम्मेदार पर्यटन की दिशा में किए जा रहे प्रयासों को नई पहचान प्रदान करती है।
राजगीर जू सफारी में लागू प्रमुख तकनीकी पहलों में शामिल हैं:-
> क्यूआर-आधारित टिकटिंग एवं स्लॉट प्रबंधनः डिजिटल टिकटिंग और निर्धारित स्लॉट के माध्यम से पर्यटकों के प्रवेश प्रक्रिया को सुव्यवस्थित किया गया है, जिससे प्रतीक्षा समय कम करने, भीड़ प्रबंधन और कागजी प्रक्रिया को न्यूनतम करने में सहायता मिलती है।
> रीयल-टाइम जीपीएस ट्रैकिंगः सफारी क्षेत्र में संचालित वाहनों की रीयल-टाइम निगरानी के माध्यम से वाहन घनत्व और आवाजाही को नियंत्रित किया जाता है।
यह व्यवस्था भीड़ प्रबंधन को बेहतर बनाने के साथ-साथ वन्यजीवों के लिए शांत एवं सुरक्षित वातावरण बनाए रखने में सहायक है।
> सेंट्रल कंट्रोल रूम एवं सीसीटीवी निगरानीः अत्याधुनिक निगरानी प्रणाली के माध्यम से प्रमुख पर्यटकों के क्षेत्रों और वन्यजीव इन्क्लोजर पर लगातार नजर रखी जाती है, जिससे सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होती है और भीड़भाड़ जैसी परिस्थितियों का समय रहते प्रबंधन किया जा सकता है।
> इमर्सिव कंजर्वेशन एजुकेशनः तकनीक आधारित आकर्षक वन्यजीव कथाओं, एनीमेशन और इंटरैक्टिव अनुभवों के माध्यम से पर्यटकों को जैव विविधता, पर्यावरण संरक्षण और वन्यजीवों के महत्व के प्रति जागरूक किया जा रहा है।
इको वॉरियर अवार्ड्सः-
भारतीय वन सेवा संघ के सहयोग से इंडियन मास्टरमाइंड्स द्वारा वर्ष 2023 में स्थापित इको वॉरियर अवार्ड्सस देशभर में वन संरक्षण, वन्यजीव सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण और सतत
