बहुभाषी युवा कवि सम्मेलन में बिहार के दीपक को मिला सम्मान…

ख़बरें टी वी : पिछले 16 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज”- नेशनल टीवी रिपोर्टर–इंडिया Tv, न्यूज़ नेशन, न्यूज़ स्टेट, इंडिया News, सम्पूर्ण नालंदा जिला -9334598481. नोट :- मेरे अलावा इन चैनलों में और कोई नालंदा जिले से रिपोर्टर नहीं है, अगर कोई बोलता है तो हमें कॉल करके शिकायत करें…
.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..
… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …
#ख़बरें Tv: बिहार शरीफ ।संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार ,उड़ीसा साहित्य अकादमी ,सेंचुरियन यूनिवर्सिटी मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी( CUTM)एवं प्रोजेक्ट प्वाइंट ओडिशा के तत्वावधान में
बहुभाषी युवा कवि सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन
सेंचुरियन यूनिवर्सिटी मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी परिसर में स्थित आर्यभट्ट सभागार में किया गया ।
विभिन्न राज्यों से आये युवा कवि सम्मेलन में नालंदा के युवा समाजसेवी व कवि दीपक कुमार ने बिहार की संस्कृति , बिहार की अस्मिता और बिहार के ऐतिहासिक विरासत के बारे में विस्तार पूर्वक बताया ।उन्होंने अपनी कविता के माध्यम से युवाओ को देशभक्ति ,राष्ट्रीय एकता और समाजसेवा के लिए प्रेरित किया ।
मौके पर दीपक कुमार की उत्कृष्ट प्रस्तुति को देखते हुए आयोजक मंडल द्वारा पद्म श्री सम्मान से सम्मानित देवी प्रसन्न पटनायक, पद्म श्री जितेंद्र हरिपाल ,साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित प्रख्यात साहित्यकार डॉ.बंशीधर सारंगी ,उड़ीसा सरकार के स्पेशल सेक्रेटरी निहार रंजन दास,प्रोजेक्ट प्वाइंट ओडिशा के चेयरपर्सन डॉ.संग्राम केशरी सामंतराय एवं कार्यक्रम के संयोजक
प्रो.इप्सिता सारंगी की मौजूदगी में अंग वस्त्र व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया ।इस कार्यक्रम में तामिलनाडू ,बंगाल ,महाराष्ट्र ,बिहार ,उड़ीसा ,झारखंड आदि के अलावे अन्य राज्यों के युवा कवियों ने अपने अपने राज्य की संस्कृति को रखते हुए उड़िया,हिंदी ,अंग्रेजी ,तमिल ,मराठी ,बंगला, सहित अन्य भाषाओं में कविता प्रस्तुत कर युवा कवि सम्मेलन को यादगार बना दिया ।
