• Fri. Oct 2nd, 2026

#bihar: वन्यजीव सप्ताह-2026 के अवसर पर राजगीर जू सफारी में स्वच्छता अभियान..

Bykhabretv-raj

Oct 2, 2026

वन्यजीव सप्ताह-2026 के अवसर पर राजगीर जू सफारी में स्वच्छता अभियान..

वन्यजीव सप्ताह पर राजगीर जू सफारी की पहल, 2 अक्टूबर को चलेगा स्वच्छता अभियान …

2 अक्टूबर को राजगीर जू सफारी में स्वच्छता अभियान, प्रातः 6 बजे से होगी शुरुआत…

 

 

 

 

 

 

 

 

ख़बरें टी वी : पिछले 16 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज”- नेशनल टीवी रिपोर्टर–इंडिया Tv, न्यूज़ नेशन, न्यूज़ स्टेट, इंडिया News, सम्पूर्ण नालंदा जिला -9334598481. नोट :- मेरे अलावा इन चैनलों में और कोई नालंदा जिले से रिपोर्टर नहीं है, अगर कोई बोलता है तो हमें कॉल करके शिकायत करें…

.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..

… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

#ख़बरें Tv: वन्यजीव संरक्षण, जैव-विविधता के प्रति जन-जागरूकता तथा पर्यावरण संरक्षण में जनभागीदारी को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से वन्यजीव सप्ताह-2026 के अवसर पर 02 अक्टूबर 2026 को राजगीर जू सफारी के पार्किंग संख्या-04 में प्रातः 06:00 बजे से स्वच्छता अभियान का शुभारंभ किया जाएगा। जो जू सफारी से लेकर शांति स्तूप तक जाएगा.. इस अभियान का उद्देश्य स्वच्छ एवं स्वस्थ पर्यावरण के महत्व को रेखांकित करते हुए आमजन को स्वच्छता, प्लास्टिक प्रदूषण की रोकथाम तथा प्रकृति एवं वन्यजीवों के संरक्षण के प्रति जागरूक करना है। स्वच्छता अभियान के माध्यम से नागरिकों, विद्यार्थियों, प्रकृति प्रेमियों एवं विभिन्न वर्गों के लोगों को पर्यावरण संरक्षण की सामूहिक जिम्मेदारी से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। यह अभियान स्वच्छ परिसर के साथ-साथ स्वच्छ एवं सुरक्षित वन्यजीव आवास के संदेश को भी जन-जन तक पहुंचाएगा। राजगीर जू सफारी की ओर से आम नागरिकों, विद्यार्थियों, प्रकृति प्रेमियों एवं पर्यावरण के प्रति जागरूक लोगों से अभियान में सक्रिय भागीदारी की अपील की गई है। इच्छुक प्रतिभागी 2 अक्टूबर को प्रातः 6:00 बजे पार्किंग संख्या-04 में उपस्थित होकर स्वच्छता अभियान में सहभागी बन सकते हैं।