बी जे पी बिहार शरीफ नगर दक्षिणी में “विकसित भारत जी राम जी ” VB-GRAMG कार्यशाला आयोजित…

ख़बरें टी वी : पिछले 15 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज” -9334598481.
.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..
… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …
#ख़बरें Tv: आज भारतीय जनता पार्टी, बिहार शरीफ नगर दक्षिणी अध्यक्ष अविनाश कुमार के नेतृत्व में “विकसित भारत जी राम जी ” VB-GRAMG कार्यशाला आयोजित किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जिला महामंत्री शिवरतन प्रसाद एवं जिला मंत्री अमरेश कुमार रहे। कार्यशाला में मंडल पदाधिकारियों सहित बूथ अध्यक्ष गण की उपस्थिति रही। कार्यशाला में विकसित भारत -जी राम जी की जानकारियां लोगों तक पहुंचाने एवं हर महीने के अंतिम रविवार को 11 बजे दिन में प्रसारित होने वाले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मासिक कार्यक्रम “मन की बात” के प्रसारण को प्रत्येक बूथों पर भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा स्थानीय लोगों के साथ बैठकर सुनने पर जोर दिया गया। मौके पर नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के नियुक्त होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशियां मनाया गया । इस अवसर पर जिला महामंत्री शिवरतन प्रसाद ने VB-GRAMG पर विस्तारपूर्वक चर्चा करते हुए कहा कि यह कांग्रेस सरकार द्वारा लागू किए गए मनरेगा का नया नाम है जिसमें व्याप्त खामियों को दूर कर अनेक लाभकारी बदलाव किए गए हैं। पहले गांव के गरीब मजदूरों को 100 दिन का रोजगार की गारंटी थी जिसका भुगतान भी समय से नहीं होता था परंतु अब 125 दिनों की रोजगार गारंटी है और प्रत्येक सप्ताह भुगतान की गारंटी है। अब यह योजना बड़े पैमाने पर रोजगार देने की गारंटी बन चुकी है। केंद्र सरकार इसके लिए बधाई की पात्र है।
जिला मंत्री अमरेश कुमार ने कहा कि प्रदेश नेतृत्व एवं जिलाध्यक्ष राजेश कुमार के निर्देशानुसार आगामी 25 जनवरी को माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के मासिक प्रेरणादायक कार्यक्रम “मन की बात” का 130 वां प्रसारण होने वाला है, माननीय प्रधानमंत्री इस कार्यक्रम के माध्यम से देशवासियों को संबोधित करते हैं और देश और समाज के लिए अत्यंत उपयोगी और महत्वपूर्ण कार्य करने वाले ऐसे लोगों को “मन की बात” कार्यक्रम के माध्यम से देश और दुनिया के सामने लाते हैं जो देशवासियों को प्रेरित करती है। प्रत्येक महीने के अंतिम रविवार को 11बजे प्रसारित होने वाले मन की बात कार्यक्रम को प्रत्येक मंडलों में प्रत्येक बूथों पर मंडल के पदाधिकारी गण एवं समस्त बूथ अध्यक्ष गण के द्वारा स्थानीय लोगों के साथ बैठकर सुनने एवं देखने की व्यवस्था अवश्य सुनिश्चित किया जाना चाहिए। इस अवसर पर मंडल महामंत्री चंदन कुमार , विजेन्द्र कुमार , सुधीर कुमार , राजीव कुमार , श्रवण कुमार , प्रकाश दास, रवि कुमार , संगीता देवी, सुमन देवी, शोभा देवी, विजय कुमार, पिंटू कुमार, अभिषेक कुमार, आदित्य राय, सोनू कुमार,मन्टू कुमार सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।
