भाजपा कार्यकर्ताओं ने नितिन नवीन को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर खुशियों का इजहार किया…

ख़बरें टी वी : पिछले 15 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज” -9334598481.
.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..
… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …
#ख़बरें Tv: भाजपा नालंदा जिला कार्यालय में भाजपा कार्यकर्ताओं ने नितिन नवीन जी को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर खुशियों का इजहार किया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष राजेश कुमार के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाइयां बांटी ,पटाखे फोड़कर खुशियों का इजहार किया। मौके पर माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के द्वारा कार्यकर्ताओं के संबोधन को जिला कार्यालय में टी वी के माध्यम से सुना। पी एम मोदी के संबोधन ने कार्यकर्ताओं में उत्साह भरते हुए एक नई ऊर्जा का संचार किया।
इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने नितिन नवीन जी के लिए ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न मनाया और उन्हें बधाई दी। मौके पर जिलाध्यक्ष राजेश कुमार ने कहा कि माननीय नीतीन नवीन जी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनना बिहार के प्रत्येक भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए अत्यंत गौरव की बात है। हमें पूर्ण विश्वास है कि उनके नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी अभूतपूर्व सफलता प्राप्त करेगी और परम वैभव को प्राप्त करेगी। इस अवसर पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजेश्वर प्रसाद सिंह, जिला उपाध्यक्ष अरविंद पटेल, डा अशुतोष कुमार, शिवशंकर दास, जिला महामंत्री शिवरतन प्रसाद,जिला मंत्री अमरेश कुमार, योगेन्द्र मंडल , सोनू कुमार हिंदू, आई टी सेल संयोजक अमित शान, प्रणव कुमार सिन्हा,मंडल अध्यक्ष रजनीश कुमार, राजीव कुमार, आलोक रंजन, मनष्वी शर्मा, अमर राजपूत,राहुल कुमार सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
