• Mon. Jul 13th, 2026

#bihar: बिहार लोक सेवा आयोग, द्वारा अभियोजन पदाधिकारी प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा का आयोजन की तैयारी…

Bykhabretv-raj

Jul 13, 2026

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

बिहार लोक सेवा आयोग, द्वारा अभियोजन पदाधिकारी प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा का आयोजन की तैयारी…

 

 

 

ख़बरें टी वी : पिछले 16 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज”- नेशनल टीवी रिपोर्टर–इंडिया Tv, न्यूज़ नेशन, न्यूज़ स्टेट, इंडिया News, सम्पूर्ण नालंदा जिला -9334598481. नोट :- मेरे अलावा इन चैनलों में और कोई नालंदा जिले से रिपोर्टर नहीं है, अगर कोई बोलता है तो हमें कॉल करके शिकायत करें…

.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..

… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …

 

 

 

 

 

 

 

 

#ख़बरें Tv: आज दिनांक 13 जुलाई 2026 को श्री रंजन कुमार चौधरी, उप विकास आयुक्त, नालंदा की अध्यक्षता में बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा अभियोजन पदाधिकारी प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा के सफल आयोजन से संबंधित केन्द्राधीक्षकों, दण्डाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों को ब्रीफिंग किया गया।

संबंधित पदाधिकारियों /दंडाधिकारियों को निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि स्वच्छ एवं कदाचार मुक्त परीक्षा हर हाल में सम्पन्न कराना सुनिश्चित करेंगे।

बिहार लोक सेवा आयोग, द्वारा अभियोजन पदाधिकारी प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा का आयोजन दिनांक 15/07/2026 (बुधवार) को दो पालियों में (10:00 बजे पूर्वाह्न से 12:00 बजे मध्याह्न तक तथा 02:30 बजे अपराह्न से 04:30 बजे अपराह्न तक) आयोजित किया जाना है।

बिहारशरीफ जिला मुख्यालय अन्तर्गत एकल पाली में 12 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा का आयोजन की जाएगी।

दिनांक 15/07/2026  को एक पाली के लिए 6744 अभ्य्यर्थी शामिल होंगे।

प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर एक केंद्र ऑब्जर्वर एवं दो-दो स्टैटिक दंडाधिकारी तथा पुलिस पदाधिकारी प्रतिनियुक्त किए गए हैं।

परीक्षा के स्वच्छ एवं कदाचार मुक्त वातावरण में आयोजन को लेकर 24 स्टैटिक दंडाधिकारी, 06 जोनल दण्डाधिकारी – सह -गश्ती दल दंडाधिकारी दंडाधिकारी प्रतिनियुक्त किए गए हैं। साथ ही 03 वरीय पदाधिकारी उड़नदस्ता दल दंडाधिकारी के रूप में प्रतिनियुक्त किए गए हैं। जो लगातार विभिन्न सम्बद्ध परीक्षा केंद्रों के बीच भ्रमणशील रहते हुए स्वच्छ परीक्षा का संचालन सुनिश्चित कराएंगे।

दिनांक 15/07/2026 को प्रत्येक पाली को परीक्षा के लिए परीक्षा प्रारंभ होने के 1 घंटा पूर्व तक परीक्षार्थी को परीक्षा केन्द्र में प्रवेश करने दिया जायेगा, उसके पश्चात् प्रवेश की अनुमति नहीं दी जायेगी।

किसी भी परिस्थिति में परीक्षा हॉल /कक्ष में मोबाइल फोन/ किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक गजट के साथ परीक्षार्थियों का प्रवेश वर्जित रहेगा।

परीक्षा के सुगम संचालन हेतु जिला स्तर पर नियंत्रण कक्ष बनाया गया है। नियंत्रण कक्ष का टॉल- फ्री नंबर- 18003456323 है। जिला कार्यक्रम पदाधिकारी शिक्षा को नियंत्रण कक्ष का वरीय प्रभारी पदाधिकारी के रूप में नामित किया गया है । साथ ही नियंत्रण कक्ष में सुरक्षित दंडाधिकारी की भी प्रतिनियुक्ति की गई है।

संयुक्त ब्रीफ़िंग में सभी पदाधिकारियों को बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा परीक्षा के सफल संचालन को लेकर निर्गत निर्देशों का अक्षरश: अनुपालन सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया गया है।

सभी स्टैटिक दण्डाधिकारी-सह-प्रेक्षक एवं पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल परीक्षा प्रारम्भ होने के तीन घंटा पूर्व (पूर्वाहन् 07.00 बजे तक) ही अपने-अपने प्रतिनियुक्ति स्थान पर अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने का निर्देश दिया गया है।

परीक्षा केन्द्रों को 06 (छः) जोन में विभक्त कर जोनल मजिस्ट्रेट (गश्ती दल दण्डाधिकारी) की प्रतिनियुक्ति की गयी है।

संपूर्ण परीक्षा अवधि में सभी परीक्षा केंद्रों पर सतत वीडियोग्राफी कराई जाएगी। संपूर्ण परीक्षा अवधि में परीक्षा केंद्रों के 500 गज परिधि में भारतीय नागरिक संहिता की धारा 163 के तहत निषेधाज्ञा लागू रहेगी।

परीक्षा आयोजन के अवसर पर जिला मुख्यालय बिहार शरीफ में यातायात व्यवस्था सुगम बनाये रखने को लेकर अलग से दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी को प्रतिनियुक्ति किया गया है।

इस अवसर पर जिला शिक्षा पदाधिकारी, नालन्दा सहित संबंधित केन्द्राधीक्षक , दण्डाधिकारी , पुलिस पदाधिकारी आदि उपस्थित थे।