नालंदा एसपी भरत सोनी ने तेलमर थानाध्यक्ष को सम्मानित किया…

ख़बरें टी वी : पिछले 16 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज”- नेशनल टीवी रिपोर्टर–इंडिया Tv, न्यूज़ नेशन, न्यूज़ स्टेट, इंडिया News, सम्पूर्ण नालंदा जिला -9334598481. नोट :- मेरे अलावा इन चैनलों में और कोई नालंदा जिले से रिपोर्टर नहीं है, अगर कोई बोलता है तो हमें कॉल करके शिकायत करें…
.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..
… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …
#ख़बरें Tv: हरनौत: नालंदा एसपी भरत सोनी ने तेलमर थानाध्यक्ष चंद्रशेखर कुमार को बिहारशरीफ स्थित समाहरणालय परिसर के सभागार भवन में सोमवार प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।यह सम्मान उन्हें राजकीय मलमास मेला 2026 में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए दिया है।
ज्ञात हो कि बिहार की ऐतिहासिक और आध्यात्मिक नगरी राजगीर में आयोजित विश्वप्रसिद्ध पुरुषोत्तम मास (मलमास) मेला 17 मई से शुरू हुआ था और आस्था का यह महासंगम 15 जून को आधिकारिक रूप से संपन्न हुआ था। जिसमें देश-विदेश से आने वाले लाखों श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा और सुगम दर्शन सुनिश्चित करने के लिए नालंदा जिला प्रशासन और पुलिस महकमे ने मेला क्षेत्र को एक अभेद्य किले में तब्दील कर था।मेले को शांतिपूर्ण और सुरक्षित संपन्न कराने के उद्देश्य से राजगीर की धरती पर 3000 से अधिक अतिरिक्त पुलिसकर्मियों और अधिकारियों की तैनाती की गई थी, जो चौबीसों घंटे अपनी ड्यूटी पर मुस्तैद थे।पुलिस ने मेले में सक्रिय अपराधियों, जेबकतरों और हुड़दंगियों पर कड़ा शिकंजा कसते हुए असामाजिक तत्वों को गिरफ्तार कर जेल की सलाखों के पीछे भेज था।
मेला क्षेत्र के विभिन्न प्रवेश द्वारों, होटलों, धर्मशालाओं, थियेटर और संदिग्ध ठिकानों पर लगातार ब्रेथ एनालाइजर के साथ सघन जांच अभियान चलाया गया था।
पुलिस अपनी टीम के साथ लगातार ग्राउंड जीरो पर एक्टिव मोड में नजर आये थे। हैं। पुलिस बल ने न केवल अपराधियों को दबोचा था, बल्कि खोए हुए बच्चों को उनके परिजनों से मिलाने, बुजुर्ग श्रद्धालुओं को सुरक्षित रास्ता दिखाने और बीमार यात्रियों को त्वरित चिकित्सा सहायता पहुंचाने में भी एक मानवीय चेहरा पेश किया था। पुलिस और पंडा समिति के बीच बेहतर तालमेल बिठाने में भी मेला पुलिस की भूमिका थी।
जिसको लेकर एसपी श्री सोनी ने कहा है कि मेला के अवसर पर अधोहस्ताक्षरी के द्वारा दिये गये निर्देशों का आपके द्वारा अक्षरशः अनुपालन करते हुए सुदृढ़ सुरक्षा/विधि-व्यवस्था एवं भीड़ नियंत्रण किया गया।आपकी कुशल नेतृत्व क्षमता, कर्त्तव्यनिष्ठा, कड़ी मेहनत एवं कार्य के प्रति प्रतिबद्धता से ही ऐसा संभव हो पाया । इस सराहनीय एवं प्रशंसनीय कार्य के लिए आप बधाई के पात्र है।एसपी ने भविष्य की कामना करते हुए भविष्य में इसी तरह से कुशलतापूर्वक कार्य करते रहते सुखद एवं उज्जवल भविष्य की कामना की है। वहीं यह सम्मान हरनौत, कल्याण बिगहा,चेरो ओपी एवं गोखुलपुर में तैनात पदाधिकारी को भी मिला है।
हरिओम की रिपोर्ट
