शिक्षा जगत के जाने- माने चेहरा और जनसुराज के प्रत्याशी अनुज सिंह से स्नातक मतदाताओं में जगी उम्मीद…
गिरियक, बिहारशरीफ, रहुई, हरनौत और नूरसराय में जनसंवाद कर हजारों स्नातक मतदाताओं से हुए रूबरू…
मगध क्षेत्र में शिक्षा के क्षेत्र में किए गए कार्यों को मतदाता मान रहे सकारात्मक पहलू, शिक्षण संस्थानों के माध्यम से हजारों लोगों को मिल रहा रोजगार…

ख़बरें टी वी : पिछले 16 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज”- नेशनल टीवी रिपोर्टर–इंडिया Tv, न्यूज़ नेशन, न्यूज़ स्टेट, इंडिया News, सम्पूर्ण नालंदा जिला -9334598481. नोट :- मेरे अलावा इन चैनलों में और कोई नालंदा जिले से रिपोर्टर नहीं है, अगर कोई बोलता है तो हमें कॉल करके शिकायत करें…
.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..
… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …
#ख़बरें Tv: नालंदा। पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से जन सुराज पार्टी के प्रत्याशी *डॉ. अनुज सिंह की उम्मीदवारी को लेकर चुनावी सरगर्मी तेज होती जा रही है। पहली बार स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनावी मैदान में उतरे डॉ. अनुज सिंह नालंदा जिले में लगातार स्नातक मतदाता संवाद कार्यक्रम चलाकर स्नातक मतदाताओं से प्रत्येक प्रखंड मुख्यालय में जाकर सीधा संवाद स्थापित कर रहे हैं।* मंगलवार को उन्होंने जिले के विभिन्न क्षेत्रों में छह स्थानों पर जनसंवाद कार्यक्रमों के माध्यम से मतदाताओं की समस्याओं, अपेक्षाओं और भविष्य की जरूरतों को समझने का प्रयास किया। इस दौरान शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान और रोजगार सृजन से जुड़े पहलुओं को लेकर भी चर्चा होती रही।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, जनसंवाद अभियान की शुरुआत सुबह 9:30 बजे गिरियक प्रखंड के पावापुरी स्थित होटल अभिलाषा से हुई। इसके बाद बिहारशरीफ कोर्ट परिसर, आंचल विहार शरीफ स्थित अनमोल दरबार, रहुई के बजरंगी मोड़ स्थित भानु जी के मकान, हरनौत के चंडी रोड स्थित गायत्री मैरिज हॉल तथा नूरसराय के अंबना मोड़ स्थित सनी सिटी पैलेस एवं उत्सव हॉल में मतदाताओं से संवाद किया गया।
*शिक्षा के क्षेत्र में योगदान बना चर्चा का विषय*
*डॉ. अनुज सिंह पहली बार पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से अपनी उम्मीदवारी पेश कर रहे हैं। इसके बावजूद कुछ स्नातक मतदाताओं के बीच उनके प्रति सकारात्मक रुझान देखने को मिल रहा है। मतदाताओं के बीच उनके शैक्षणिक अनुभव और मगध क्षेत्र में शिक्षा के विकास के लिए किए गए कार्यों की चर्चा हो रही है।*
कुछ मतदाताओं का कहना है कि डॉ. अनुज सिंह ने शिक्षा के क्षेत्र में जिस तरह से संस्थागत स्तर पर काम किया है, उससे स्नातक मतदाताओं के बीच यह उम्मीद जगी है कि वे निर्वाचित होने पर शिक्षित युवाओं और स्नातकों की समस्याओं को भी मजबूती से उठाएंगे। उनके अनुसार, शिक्षा के क्षेत्र में काम करने का अनुभव रखने वाला प्रतिनिधि युवाओं की शैक्षणिक चुनौतियों, रोजगार की जरूरतों और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी से जुड़ी समस्याओं को बेहतर ढंग से समझ सकता है।
डॉ. अनुज सिंह द्वारा संचालित शिक्षण संस्थानों में हजारों लोगों को रोजगार मिलने की बात भी उनके समर्थकों और कुछ मतदाताओं के बीच चर्चा का विषय है। इसे शिक्षा के साथ रोजगार सृजन को जोड़ने के एक उदाहरण के रूप में देखा जा रहा है।
*बेरोजगार स्नातकों को रोजगार, बेरोजगारी भत्ता, स्नातक भवन, पुस्तकालयऔर निःशुल्क कोचिंग की अपेक्षा*
*जनसंवाद के दौरान बेरोजगारी, रोजगार के सीमित अवसर, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी और बेहतर शैक्षणिक सुविधाओं जैसे मुद्दे प्रमुखता से सामने आए। स्नातक युवाओं के सामने सबसे बड़ी चुनौती अपनी योग्यता के अनुरूप रोजगार प्राप्त करना है। ऐसे में बेरोजगारी भत्ते की व्यवस्था, निःशुल्क कोचिंग केंद्रों की स्थापना, आधुनिक सुविधाओं से युक्त पुस्तकालय और करियर मार्गदर्शन जैसी पहल युवाओं की प्रमुख अपेक्षाओं में शामिल हैं।*
मतदाताओं की अपेक्षा है कि स्नातक निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधि उनकी समस्याओं को विधान परिषद में प्रभावी ढंग से उठाए और शिक्षा एवं रोजगार से संबंधित मुद्दों पर सरकार का ध्यान आकर्षित करे।
*पहली उम्मीदवारी, लेकिन उम्मीदें बड़ी*
पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में डॉ. अनुज सिंह की पहली उम्मीदवारी के बीच शिक्षा के क्षेत्र में उनके अनुभव और संस्थानों के माध्यम से रोजगार उपलब्ध कराने के पहलू चुनावी चर्चा को नया आयाम दे रहे हैं। हालांकि, मतदाताओं का वास्तविक समर्थन चुनाव परिणाम से ही स्पष्ट होगा, लेकिन जनसंवाद के दौरान शिक्षा, रोजगार और स्नातकों के भविष्य से जुड़े मुद्दों पर हो रही चर्चा ने चुनावी माहौल को महत्वपूर्ण बना दिया है।
डॉ. अनुज सिंह पटना, नालंदा और नवादा जिलों के स्नातक मतदाताओं के बीच संपर्क अभियान चला रहे हैं। आगामी 23 अक्टूबर को निर्धारित मतदान से पहले उनकी कोशिश मतदाताओं की अपेक्षाओं को समझने और अपने पक्ष में समर्थन जुटाने की है। उन्होंने मतदाताओं से लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी निभाने तथा वरीयता क्रम में उन्हें प्रथम स्थान देने की अपील की है। सभी जगह संवाद कार्यक्रमों में स्नातक मतदाताओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया ।कार्यक्रम को सफल बनाने में जनसुराज के कई नेता , प्रत्येक प्रखंड के बुद्धिजीवी समाजसेवी प्रखंड एवं पंचायत स्तर के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
