• Tue. Oct 13th, 2026

#bihar: 20 दिसंबर को नवी मुंबई में होगा जीकेसी का विराट कायस्थ महासम्मेलन….

Bykhabretv-raj

Oct 13, 2026

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

20 दिसंबर को नवी मुंबई में होगा जीकेसी का विराट कायस्थ महासम्मेलन,कायस्थ समाज की एकजुटता, सम्मान और सशक्तिकरण पर रहेगा जोर: रागिनी रंजन

 

 

 

 

 

ख़बरें टी वी : पिछले 16 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज”- नेशनल टीवी रिपोर्टर–इंडिया Tv, न्यूज़ नेशन, न्यूज़ स्टेट, इंडिया News, सम्पूर्ण नालंदा जिला -9334598481. नोट :- मेरे अलावा इन चैनलों में और कोई नालंदा जिले से रिपोर्टर नहीं है, अगर कोई बोलता है तो हमें कॉल करके शिकायत करें…

.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..

… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …

 

 

 

 

 

 

 

 

 

#ख़बरें Tv: पटना : विश्व स्तरीय कायस्थ संगठन ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस (जीकेसी) की ओर से आगामी 20 दिसंबर 2026, रविवार को नवी मुंबई के खारघर स्थित सचिन तेंदुलकर स्पोर्ट्स ग्राउंड में विराट कायस्थ महासम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। सम्मेलन का उद्देश्य कायस्थ समाज को एकजुट करना, सामाजिक सहभागिता को बढ़ावा देना तथा समाज की एकता, संगठन, सम्मान और सशक्तिकरण के संकल्प को मजबूत करना है। कार्यक्रम अपराह्न चार बजे से शुरू होगा।
जीकेसी के ग्लोबल अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद और प्रबंध न्यासी रागिनी रंजन के नेतृत्व में आयोजित इस महासम्मेलन में देश-विदेश से कायस्थ समाज के प्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और संगठन से जुड़े पदाधिकारियों के शामिल होने की उम्मीद है। आयोजन को लेकर महाराष्ट्र प्रदेश के पदाधिकारी तैयारियों में जुटे हैं।
जीकेसी की प्रबंध न्यासी श्रीमती रागिनी रंजन ने कहा कि जीकेसी कायस्थ समाज को एक साझा मंच पर लाने तथा उसकी प्रतिभा, सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक योगदान को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध है। विराट कायस्थ महासम्मेलन समाज के लोगों को आपस में जोड़ने, विचारों के आदान-प्रदान और सामूहिक विकास की दिशा में महत्वपूर्ण अवसर बनेगा। उन्होंने कायस्थ समाज के सभी बंधुओं एवं भगिनियों से महासम्मेलन में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की।
उन्होंने कहा कि किसी भी समाज की वास्तविक शक्ति उसकी एकजुटता, संगठनात्मक क्षमता और आपसी सहयोग में निहित होती है। जीकेसी का प्रयास है कि समाज के लोगों को ऐसा मंच मिले, जहां वे अपनी प्रतिभा और क्षमताओं का उपयोग सामाजिक विकास के लिए कर सकें। महासम्मेलन के माध्यम से सामाजिक एकता को मजबूत करने के साथ नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक जिम्मेदारियों से जोड़ने पर भी जोर दिया जाएगा।
जीकेसी के ग्लोबल अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद के नेतृत्व में आयोजित इस महासम्मेलन की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। आयोजन में ग्लोबल उपाध्यक्ष सह महाराष्ट्र प्रदेश संरक्षक कुमार शिशिर सिन्हा, ग्लोबल सीएफओ निश्का रंजन, कला-संस्कृति प्रकोष्ठ के ग्लोबल अध्यक्ष अंजन श्रीवास्तव तथा कला-संस्कृति प्रकोष्ठ के ग्लोबल महासचिव पवन सक्सेना सहित संगठन के विभिन्न पदाधिकारी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।
महाराष्ट्र प्रदेश के संयोजक अनिल कुमार चंचल, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष संजय कामता प्रसाद, प्रदेश महासचिव सुनील कुमार, आईटी सेल महाराष्ट्र के अध्यक्ष प्रभाकर मनीष, प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश कुमार श्रीवास्तव एवं नवीश कुमार श्रीवास्तव तथा कला-संस्कृति प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शालिनी बैरागी भी आयोजन की तैयारियों से जुड़े हैं।
जीकेसी के राष्ट्रीय महासचिव एवं ग्लोबल अध्यक्ष-सीपीसीआई नवीन कुमार ने भी कायस्थ समाज के लोगों से महासम्मेलन में भाग लेकर इसे सफल बनाने की अपील की है। महासम्मेलन से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए संगठन ने events@gkcindia.org ईमेल जारी किया है।