सैनिक स्कूल नालंदा में 24वें स्थापना दिवस विभिन्न कार्यक्रमों का शुभारंभ ..
अंतर-सदनीय सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ आयोजन।
एन. डी. ए. की लिखित परीक्षा में सफल 23 कैडेटों को सम्मानित किया गया।
24 अक्तूबर को भव्य समारोह का होगा आयोजन।

ख़बरें टी वी : पिछले 16 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज”- नेशनल टीवी रिपोर्टर–इंडिया Tv, न्यूज़ नेशन, न्यूज़ स्टेट, इंडिया News, सम्पूर्ण नालंदा जिला -9334598481. नोट :- मेरे अलावा इन चैनलों में और कोई नालंदा जिले से रिपोर्टर नहीं है, अगर कोई बोलता है तो हमें कॉल करके शिकायत करें…
.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..
… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …
#ख़बरें Tv: सिलाव, नानंद स्थित सैनिक स्कूल नालंदा अपना 24 वा स्थापना दिवस बड़े भव्यता और उत्साह के साथ मना रहा है | इसके अंतर्गत विद्यालय में 12 से 24 अक्तूबर तक विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। आज स्थापना दिवस के कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र पर विशेष प्रात: कालीन प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया जिसमे विद्यालय के प्राचार्य कर्नल भूपेन्द्र कुमार ने संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) द्वारा आयोजित राष्ट्रीय रक्षा अकादमी एवं नौसेना अकादमी 2026 की लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण 23 सैन्य छात्रों को मौर्यन टॉर्च से अलंकृत किया । सायंकालीन सत्र में अंतर-सदनीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमे विद्यालय के सभी चारों सदन अजातशत्रु, अशोक, महावीर, सिद्धार्थ सहित नवप्रवेशी सैन्य छात्र-छात्राओं (बिंबिसार सदन) के सहित कुल लगभग 250 प्रतिभागियों ने अपनी रचनात्मकता, आत्मविश्वास और सामूहिक सहभागिता का परिचय देते हुए मनमोहक प्रस्तुतियाँ दीं। इसके अंतर्गत समूह गान, समूह नृत्य, अंग्रेजी नाटक, एवं अन्य रचनात्मक प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
आज के उदघाटन सत्र में विद्यालय के प्राचार्य कर्नल भूपेंद्र कुमार ने अध्ययनरत छात्र-छात्राओं शिक्षकों, कर्मियों एवं पदस्थापित अधिकारियों को शुभकामना दिया | उन्होंने आगे कहा कि सैनिक स्कूल नालंदा के विगत 23 वर्षों में प्राप्त स्वर्णिम सफलता में पूर्वर्ती अधिकारियों, शिक्षकों, छात्र-छात्राओं, कर्मियों के अद्वितीय योगदान रहा है | उन्होंने आश्वस्त किया कि उनके द्वारा स्थापित मानदंडों एवं मूल्यों को अक्षुण रखते हुए हम सभी मिलकर विद्यालय को नई ऊँचाई पर ले जाने के लिए कृतसंकल्पित हैं | आपने विद्यालय के समस्त प्रतिभागी छात्र-छात्राओं के उत्साहपूर्ण सहभागिता की सराहना की।
ज्ञात हो कि सैनिक स्कूल नालंदा अपने स्थापना के 24 वे वर्ष को यादगार बनाने के लिए इस वर्ष विविध कार्यक्रमों का आयोजन कर रहा है, जिसमे (मौर्यन एक्सपो) ज्ञान-विज्ञान मेला का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, कला, साहित्य एवं विद्यालय में संचालित विभिन्न क्लबों से सम्बंधित विभिन्न मॉडल का प्रदर्शन किया जा रहा है | इस अवसर अभिभावक-शिक्षक समागम का भी आयोजन किया जायेगा | इस समारोह का समापन आगामी 24 अक्तूबर को विद्यालय के मुक्ताकाशी रंगमंच पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ होगा |
इस अवसर पर विद्यालय की उपप्रचार्या ले. कर्नल मेघना सिंह, प्रशासनिक अधिकारी ले० कर्नल हर्ष मधुकर सपधरे , सभी शिक्षक , छात्र-छात्राये, प्रशासनिक कर्मी तथा सामान्य कर्मी उपस्थित रहे |
