• Sun. Oct 11th, 2026

#bihar: पटना के युवा शतरंज प्रतिभा देवांश केशरी ने कॉमनवेल्थ स्कूल्स चेस चैंपियनशिप में गाड़े सफलता के झंडे…

Bykhabretv-raj

Oct 11, 2026

 

 

 

 

पटना के युवा शतरंज प्रतिभा देवांश केशरी ने कॉमनवेल्थ स्कूल्स चेस चैंपियनशिप में गाड़े सफलता के झंडे, जीते 4 पदक…

 

 

 

 

 

ख़बरें टी वी : पिछले 16 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज”- नेशनल टीवी रिपोर्टर–इंडिया Tv, न्यूज़ नेशन, न्यूज़ स्टेट, इंडिया News, सम्पूर्ण नालंदा जिला -9334598481. नोट :- मेरे अलावा इन चैनलों में और कोई नालंदा जिले से रिपोर्टर नहीं है, अगर कोई बोलता है तो हमें कॉल करके शिकायत करें…

.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..

… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

#ख़बरें Tv: मलेशिया के कुआलालंपुर में संपन्न पहली राष्ट्रमंडल विद्यालय शतरंज 2026 में बिहार की राजधानी पटना के रहने वाले प्रतिभावान युवा शतरंज खिलाड़ी देवांश केशरी ने अपने अनुकरणीय और शानदार प्रदर्शन से देश और राज्य का नाम रोशन किया है। इस प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के ओपन ग्यारह वर्ग में देवांश ने अपनी बेहतरीन प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए कुल चार पदक अपने नाम किए हैं। देवांश ने क्लासिकल व्यक्तिगत स्पर्धा में चौथा स्थान हासिल किया और क्लासिकल टीम रैंकिंग में स्वर्ण पदक जीता। इसके अलावा ब्लिट्ज़ व्यक्तिगत स्पर्धा में पांचवां स्थान प्राप्त किया और ब्लिट्ज़ टीम रैंकिंग में भी स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। उन्होंने रैपिड व्यक्तिगत स्पर्धा में रजत पदक तथा रैपिड टीम रैंकिंग में भी रजत पदक अर्जित किया।
इस प्रतियोगिता में देवांश के अतिरिक्त बिहार के मुजफ्फरपुर की प्रतिभावान खिलाड़ी दिशा ने भी भाग लिया था और उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। दिशा को क्लासिकल और रैपिड दोनों स्पर्धाओं में छठा स्थान प्राप्त हुआ, जबकि ब्लिट्ज़ स्पर्धा में उन्होंने आठवां स्थान हासिल किया।