• Sat. Oct 10th, 2026

#bihar: वन्यजीव सप्ताह का भव्य समापन, उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रतिभागी सम्मानित ….

Bykhabretv-raj

Oct 10, 2026

वन्यजीव सप्ताह का भव्य समापन, उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रतिभागी सम्मानित ।

वन्यजीव सप्ताह का भव्य समापन, विभिन्न कार्यक्रमों में 400

प्रतिभागियों ने लिया उत्साहपूर्वक भाग।

 

 

 

ख़बरें टी वी : पिछले 16 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज”- नेशनल टीवी रिपोर्टर–इंडिया Tv, न्यूज़ नेशन, न्यूज़ स्टेट, इंडिया News, सम्पूर्ण नालंदा जिला -9334598481. नोट :- मेरे अलावा इन चैनलों में और कोई नालंदा जिले से रिपोर्टर नहीं है, अगर कोई बोलता है तो हमें कॉल करके शिकायत करें…

.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..

… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

#ख़बरें Tv: वन्यजीव संरक्षण, पर्यावरण जागरूकता एवं जैव विविधता के प्रति आमजन में संवेदनशीलता बढ़ाने के उद्देश्य से 02 अक्टूबर से 08 अक्टूबर तक आयोजित वन्यजीव सप्ताह का आज जू सफारी, राजगीर में भव्य समापन किया गया। वन्यजीव सप्ताह के दौरान आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में जू सफारी के बाहर से आए लगभग 400 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। वन्यजीव सप्ताह के अंतर्गत प्रत्येक दिन वन्यजीव एवं पर्यावरण संरक्षण से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिनका उद्देश्य विद्यार्थियों, युवाओं एवं आमजन को प्रकृति और वन्यजीवों के संरक्षण के प्रति जागरूक एवं सहभागी बनाना रहा।

श्री राम सुन्दर एम, निदेशक, राजगीर जू सफारी ने सभी कार्यक्रमों के समन्वय (coordination) के लिए वन कर्मियों द्वारा की गई कड़ी मेहनत की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस तरह की गतिविधियों के आयोजन से कर्मचारियों के नेतृत्व क्षमता (leadership skills) में वृद्धि होती है। राजगीर जू सफारी (Zoo Safari) अपने आउटरीच और जागरूकता कार्यक्रमों का बड़े पैमाने पर विस्तार कर रही है, और यह स्कूली बच्चों, युवाओं, शोधकर्ताओं (researchers) तथा शिक्षकों सहित सभी आयु वर्ग के लोगों को इसके दायरे में लाने का प्रयास कर रही है।

02 अक्टूबर वन्यजीव सप्ताह की शुरुआत स्वच्छता अभियान (Cleanliness Drive) के साथ हुई। 03 अक्टूबर को वन्यजीव एवं प्रकृति संरक्षण की थीम पर चित्रकला प्रतियोगिता (Painting Competition) का आयोजन किया गया। 04 अक्टूबर Butterfly and Bird Walk का आयोजन किया गया, जिसमें प्रतिभागियों को क्षेत्र की विभिन्न पक्षी एवं तितली प्रजातियों से परिचित कराया गया। इसी अवसर पर Birds of Rajgir पुस्तक का लोकार्पण भी किया गया। 05 अक्टूबर वन्यजीव संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता का संदेश देने के उद्देश्य से Wildlife Marathon का आयोजन किया गया। 06 अक्टूबर युवाओं एवं प्रतिभागियों को वन्यजीव संरक्षण और पर्यावरण जागरूकता से जोड़ने के उद्देश्य से Zoo Ambassador Orientation Programme आयोजित किया गया। 07 अक्टूबर वन्यजीव संरक्षण, जैव विविधता एवं पर्यावरणीय संतुलन से जुड़े विषयों पर Wildlife Expert Workshop का आयोजन किया गया। 08 अक्टूबर को वन्यजीव सप्ताह के अंतिम दिन जू सफारी परिसर में समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। सप्ताह भर आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में उत्कृष्ट प्रदर्शन एवं सराहनीय योगदान देने वाले प्रतिभागियों को उनके श्रेष्ठ कार्य के लिए निदेशक, राजगीर जू सफारी के द्वारा सम्मानित किया गया।