टीएलएम के माध्यम से बच्चों का ज्ञान बढ़ाना सराहनीय कदम : डा. मानव
संकुल संसाधन केंद्रों में हुआ टीएलएम मेले का आयोजन , बच्चों एवं शिक्षकों में उत्साह ..

ख़बरें टी वी : पिछले 15 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज” -9334598481.
.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..
… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …
#ख़बरें Tv: हिलसा ( नालंदा ) गुरुवार को प्रखंड के कई संकुल संसाधन केंद्रों में टीएलएम
मेले का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया . सीआरसी अकबरपुर एवं कपसियावां में कार्यक्रम की शुरुआत समाजसेवी डा. आशुतोष कुमार मानव , मुखिया शिवानन्द सिंह , एचएम दीनानाथ , अवधेश कुमार एवं ताड़कनाथ जायसवाल ने दीप प्रज्वलित कर किया . कार्यक्रम का संचालन शिक्षाविद् अजीत कुमार सिंह ने किया . इस मौक़े पर विभिन्न विद्यालय से आए शिक्षक – शिक्षिकाओं ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी जिसे अभिभावकों एवं अतिथियों ने खूब सराहा . गणित शिक्षा , हिन्दी व्याकरण , विज्ञान आदि विषयों पर आधारित कई मॉडल लगाए गए थे जिसका निर्माण शिक्षकों ने ख़ुद किया था . इस अवसर पर समाजसेवी डा. मानव ने कहा कि यह एक ऐसी प्रदर्शनी है जहां शिक्षक छात्रों को बेहतर और रोचक तरीक़ों से सिखाने के लिए स्व हस्त निर्मित पठन पाठन सामग्री प्रदर्शित करते हैं . इसका उद्देश्य शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार करने के साथ साथ शिक्षकों के नवाचार को बढ़ावा देना है .मानव ने कहा कि बच्चों को खेल खेल में सीखने का अवसर देना बेहद सराहनीय कदम है . इस दौरान अतिथियों ने सभी मॉडल का अवलोकन किया तथा बेहतर करने वालों की हौसला आफ़ज़ाई की . इस अवसर पर जितेंद्र कुमार , प्रमोद कुमार , धनंजय कुमार सहित कई विद्यालयों के प्रधानाध्यापक एवं शिक्षक उपस्थित थे . प्रधान शिक्षक अजीत कुमार सिंह द्वारा कई तरह की गतिविधियाँ आयोजित की गई जिससे कार्यक्रम में चार चाँद लग गया .
