• Fri. Jan 16th, 2026

#bihar: घर घर स्वदेशी, हर घर स्वदेशी अभियान के अंतर्गत आत्मनिर्भर भारत बनाने हेतु भाजपा कार्यकर्ताओं ने लिया संकल्प..

Bykhabretv-raj

Dec 11, 2025

 

घर घर स्वदेशी, हर घर स्वदेशी अभियान के अंतर्गत आत्मनिर्भर भारत बनाने हेतु भाजपा कार्यकर्ताओं ने लिया संकल्प..

 

 

 

 

ख़बरें टी वी : पिछले 15 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज” -9334598481.

.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..

… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …

 

 

 

 

#ख़बरें Tv: आज भारतीय जनता पार्टी जिला नालंदा कार्यालय में आयोजित विशेष बैठक में “आत्मनिर्भर भारत एवं घर घर स्वदेशी हर घर स्वदेशी” अभियान को गति देने हेतु विस्तृत विचार-विमर्श किया गया।
बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष राजेश कुमार ने की और विस्तार पूर्वक इस पर अपना विचार रखा। बैठक का संचालन जिला उपाध्यक्ष सुधीर कुमार ने किया। बैठक में क्षेत्रीय प्रभारी जितेन्द्र नीरज, जिला प्रभारी संजय कुमार मुन्ना, पूर्व जिलाध्यक्ष अर्जून प्रसाद विश्वकर्मा ने उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ विचार-विमर्श करते हुए इस अभियान को जन आंदोलन के रूप में परिणत करने का दृढ़संकल्प लिया।
इस अवसर पर सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने एकमत होकर यह संकल्प लिया कि—

स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देकर स्वदेशी को घर-घर तक पहुँचाया जाए।

युवा एवं महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने हेतु प्रशिक्षण, सहयोग और संसाधन उपलब्ध कराए जाएँ।

ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए स्थानीय कारीगरों, उद्यमियों और छोटे व्यवसायियों का सहयोग किया जाए।

समाज में जागरूकता फैलाकर आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को जन-जन का आंदोलन बनाया जाए। बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष राजेश कुमार ने सबसे पहले हाल ही में संपन्न हुए बिहार विधानसभा चुनाव में एन डी ए गठबंधन की प्रचंड विजय एवं नालंदा जिला में रिकार्ड सातों विधानसभा सीटों पर एन डी ए उम्मीदवारों की प्रचंड बहुमत के साथ विजय पर जिले के समस्त भाजपा कार्यकर्ताओं को उनके महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए धन्यवाद एवं आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के आत्मनिर्भर भारत अभियान को गति देते हुए उनके 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के सपने को साकार करने में प्रत्येक भाजपा कार्यकर्ताओं को अपना महत्वपूर्ण भूमिका निभाना है। प्रत्येक जनता को स्वदेशी सामान उपयोग करने के लिए प्रेरित करना है। इसके लिए नालंदा जिला के प्रत्येक मंडलों में बूथ स्तर पर विशेष अभियान चलाकर हर घर जाकर जनता को स्वदेशी वस्तुओं का उपयोग हेतू प्रेरित किया जाएगा।
बैठक में जिला के सभी पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे और एक स्वर में कहा—
“स्वदेशी अपनाएँ, आत्मनिर्भर भारत बनाएँ।” इस अवसर पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजेश्वर प्रसाद सिंह, शैलेन्द्र प्रसाद, वरिष्ठ भाजपा नेत्री चंद्रकांता सिन्हा, जिला उपाध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार, साबो देवी, सुधीर कुमार,डा अशुतोष कुमार, तेजस्विता राधा जिला महामंत्री विरेन्द्र गोप, शिवरतन प्रसाद, जिला मंत्री अमरेश कुमार, रंजू कुमारी, योगेन्द्र मंडल, विश्वनाथ प्रसाद सिंह, ओ बी मोर्चा जिलाध्यक्ष विकास कुमार चंद्रवंशी, अजय कुमार सिंह, राजाराम पटेल, सोनू कुमार हिंदू,गौरव प्रकाश ,मंडल अध्यक्ष संदीप कुमार, अविनाश कुमार, मंजय चंद्रवंशी, बिट्टू कुमार सिंह, संजीव कुमार, मुकेश कुमार, विपीन झा, संजय सागर, अविनाश कुमार गुड्डू,धर्मेंद्र कुशवाहा, कृष्णमूर्ति कुमार, निर्मल कुमार सिंह, संजीव कुमार सन्नी, चंदन कुमार, रौशन कुमार यादव, धीरज पाठक ,अंजू रानी, बब्लू सिंह, प्रणव कुमार सिन्हा, आलोक रंजन सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।