• Fri. Feb 13th, 2026

#bihar: नालन्दा में जिला पदाधिकारी की महत्वपूर्ण बैठक में शिक्षा व्यवस्था की समीक्षा…..

Bykhabretv-raj

Jan 29, 2026

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 नालन्दा में जिला पदाधिकारी की महत्वपूर्ण बैठक में शिक्षा व्यवस्था की समीक्षा…..

 

 

 

 

ख़बरें टी वी : पिछले 15 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज” -9334598481.

.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..

… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …

 

 

 

 

 

 

#ख़बरें Tv: आज दिनांक 29 जनवरी 2026 को श्री कुंदन कुमार, जिला पदाधिकारी, नालन्दा द्वारा शिक्षा विभाग की समीक्षा / विभागीय अनुदेशों के अनुपालन की समीक्षा / विभागीय योजनाओं की प्रगति विभाग द्वारा कार्यान्वित सभी योजना की समीक्षा / प्रधानमंत्री पोषण योजना सहित शिक्षा लाईव क्लासेज से संबंधित बैठक आयोजित की गई।।

बैठक में जिले में शिक्षा व्यवस्था की प्रगति की समीक्षा की गई।

उक्त बैठक में BRP एवं BEO के कार्यों की समीक्षा की गई तथा विद्यालयों में शैक्षणिक गुणवत्ता सुदृढ़ करने हेतु आवश्यक बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई।

जिला पदाधिकारी ने शिक्षा से संबंधित बिहार सरकार की विभिन्न योजनाओं को बच्चों तक प्रभावी रूप से पहुँचाने तथा उनके लाभों के संबंध में विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को जागरूक करने का निर्देश दिया।

जिला पदाधिकारी द्वारा Quality of Education को बेहतर बनाने हेतु शिक्षा विभाग के सभी संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
उन्होंने जिले के 102 विद्यालयों को “Center of Excellence” के रूप में विकसित करने का आदेश दिया, ताकि विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण एवं आधुनिक शिक्षा उपलब्ध कराई जा सके।

बैठक में Live Classes, Transformation of Schools, विद्यालयों में शिक्षकों की उपस्थिति तथा शिक्षा के क्षेत्र में सकारात्मक एवं ठोस परिवर्तन लाने के उद्देश्य से विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई।

प्राथमिक विद्यालय में गुणवत्तापूर्ण मध्यान भोजन बच्चों को करना एवं साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया।

जिला पदाधिकारी ने शिक्षा व्यवस्था में नवाचार एवं तकनीकी संसाधनों के प्रभावी उपयोग पर विशेष बल दिया।

बिहार सरकार द्वारा जिले के सभी प्रखंडों में डिग्री कॉलेज की स्थापना से संबंधित प्रतिवेदन शीघ्र उपलब्ध कराने हेतु निर्देश दिए गए हैं।

बैठक का मुख्य उद्देश्य जिले में शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाकर विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को सुनिश्चित करना रहा।

इस अवसर पर उप विकास आयुक्त, नालंदा,जिला शिक्षा पदाधिकारी, नालंदा, सभी जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी एवं (कर्मीगण) आदि उपस्थित रहे।