जिला पदाधिकारी नालंदा के साथ पी०आई०बी०, हैदराबाद के प्रतिनिधि मंडल के साथ बैठक…

ख़बरें टी वी : पिछले 15 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज” -9334598481.
.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..
… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …
#ख़बरें Tv: आज दिनांक 29 जनवरी 2026 को श्री कुंदन कुमार, जिला पदाधिकारी, नालंदा के साथ पी०आई०बी०, हैदराबाद के प्रतिनिधि मंडल के साथ बैठक हुई।
प्रेस सूचना ब्यूरो, हैदराबाद के प्रतिनिधि मंडल का दिनांक 29 जनवरी 2026 को नालन्दा जिला अन्तर्गत नालन्दा एवं राजगीर का परिभ्रमण कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।
इस अवसर पर प्रतिनिधि मंडल द्वारा ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं पर्यटन स्थलों का अवलोकन किया गया।
माननीय आगंतुक महोदय के नालन्दा आगमन के उपरान्त प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया, जिसमें जिले के विकासात्मक कार्यों, पर्यटन संवर्धन, ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण तथा केन्द्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी साझा की गई।
माननीय आगंतुक महोदय द्वारा नालन्दा एवं राजगीर की ऐतिहासिक, बौद्ध विरासत एवं पर्यटन संभावनाओं की सराहना की गई तथा जिले में किए जा रहे विकास कार्यों को उल्लेखनीय बताया गया।
उक्त अवसर पर अपर समाहर्ता, नालंदा सहित प्रतिनिधि मंडल के सदस्यगण उपस्थित थे।
