प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना अंतर्गत सौर ऊर्जा अग्रदूत सम्मान कार्यक्रम का आयोजन……

ख़बरें टी वी : पिछले 15 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज” -9334598481.
.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..
… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …
#ख़बरें Tv: आज दिनांक 29.01.2026 को श्री अमित कुमार पटेल, अनुमण्डल पदाधिकारी हिलसा, की अध्यक्षता में एस यू कॉलेज, हिलसा में विद्युत विभाग के तत्वाधान में प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के अन्तर्गत सौर ऊर्जा अग्रदूत सम्मान प्रदान करने हेतु कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
सर्वप्रथम विद्युत कार्यपालक अभियंता, एकंगरसराय, श्री नीरज द्वारा अनुमण्डल पदाधिकारी, हिलसा महोदय को पुष्पगुच्छ एवं स्मारिका भेंट कर स्वागत किया गया।
इसके उपरांत अनुमंडल पुलिस अधिकारी 1, हिलसा, अनुमंडल पुलिस अधिकारी 2 विद्युत अधीक्षण अभियंता, विद्युत आपूर्ति प्रमंडल बिहारहारशरीफ, विद्युत अधीक्षण अभियंता (STF), विद्युतअधीक्षण अभियंता (CGRF) द्वारा सामुहिक रूप से दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया।
विद्युत अधीक्षण अभियंता, नालन्दा द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित सभी सम्मानित उपभोक्ताओं, संवेदकों एवं मिडिया कर्मियों का आगमन हेतु मंच से अभिनंदन किया गया एवं प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के अन्तर्गत नालंदा जिला द्वारा प्राप्त की गई उपलब्धियों का प्रमुखता से उल्लेख किया गया जिसमें उनके द्वारा बताया गया कि जागरूक उपभोक्ताओं एवं कर्मठ संवेदकों के परिश्रम से किस प्रकार नालंदा द्वारा पुरे बिहार में दूसरा स्थान हासिल किया गया है।
इसके उपरांत अनुमण्डल पदाधिकारी, महोदय द्वारा 30(तीस) ऐसे उपभोक्ताओं को पुरस्कृत किया गया है, जिनके द्वारा प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत सोलर संयंत्र स्थापित कर खपत की जाने वाली ऊर्जा राशि शून्य कर ली गई है।
पुरस्कृत उपभोक्ताओं में अमरेंद्र कुमार, विनोद प्रसाद सिंह, सुरेश प्रसाद केशरी, अजय कुमार, संजू कुमारी प्रमुख रहे जिन्हें अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी हिलसा 1. सुश्री शैलजा द्वारा निकाले गये लकी ड्रॉ में मेगा गिफ्ट मिला। उपभोक्ताओं को प्रशस्ति पत्र के साथ पुरस्कार प्रदान किये गये। साथ ही जिले में बेहतर कार्य करने वाले पाँच चयनित प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से संबंद्ध संवेदकों को भी पारितोषिक के साथ गिफ्ट देकर सम्मानित किया गया।
इसके उपरांत अनुमण्डल पदाधिकारी, हिलसा, विद्युत अधीक्षण अभियंता, विद्युत आपूर्ति प्रमंडल बिहारशरीफ एवं विद्युत कार्यपालक अभियन्ता एकंगरसराय, द्वारा सभा को सम्बोधित किया गया एवं योजना के विस्तृत स्वरूप की जानकारी सभी उपभोक्ताओं को दी गई।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अनुमण्डल पदाधिकारी, श्री अमीत कुमार पटेल हिलसा महोदय द्वारा सभा को सम्बोधित किया गया एवं उनके द्वारा सौर्य ऊर्जा को विशेष महत्व देते हुए आज की जरूरत बताया गया। उनके द्वारा बताया गया कि सूर्य ऊर्जा का अनंत स्त्रोत है एवं किस प्रकार यह स्रोत प्रदूषण रोकने एवं पर्यावरण के उत्थान के लिये सहायक है। उनके द्वारा यह भी बताया गया कि किस प्रकार यह अक्षय ऊर्जा स्त्रोत प्रकृति एवं हमारी आने वाली पीढ़ी के लिये अतिआवश्यक है। अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी हिलसा 2 श्री ऋषिराज कुमार द्वारा यह बताया गया कि विदेशो से आयातित जीवाश्म आधारित ऊर्जा की अपेक्षा कैसे सौर ऊर्जा भारत को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने की ओर अग्रसारित करती है। उनके द्वारा सभी से अनुरोध किया गया कि वे सभी अपने अभिभावकों को सौर ऊर्जा संयंत्र को आपने घरों की छतों पर लगाने हेतु प्रेरित करें। अंत में उन्होंने कहा कि इस योजना को सफल बनाने में बैंकर्स की अहम भूमिका है, इसमें और अधिक तेजी से प्रगति लाने की आवश्यकता है।
पी एम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना एवं ऊर्जा क्षेत्र से संबंधित मुख्य बिन्दुः
भारत की कुल विद्युत उत्पादन क्षमता लगभग 510 गीगावॉट जिसमें से लगभग 44 प्रतिशत जीवाश्म ईंधन, जबकि 26 प्रतिशत सौर ऊर्जा एवं 21 प्रतिशत अन्य अक्षय ऊर्जा स्त्रोत से।
भारत सरकार का लक्ष्य वर्ष 2030 तक 500 गीगावॉट गैर जीवाश्म स्त्रोत से ऊर्जा उत्पादन करने का है। जिसमें 280 गीगावॉट सौर ऊर्जा के माध्यम से होगा।
बिहार की कुल विद्युत उत्पादन क्षमता 10816 मेगावॉट, जिसमें से 94 प्रतिशत जीवाश्म ईंधन एवं केवल 4 प्रतिशत सौर ऊर्जा (435 मेगावॉट)।
पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत वर्तमान में भारत की कुल रूफ टॉप सोलर क्षमता 8 हजार मेगावॉट तथा बिहार की कुल रूफ टॉप सोलर क्षमता 525 मेगावॉट।
भारत सरकार द्वारा पी.एम. सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत वर्ष 2026-27 तक। करोड़ परिवारों को इस योजना से जोड़ने का लक्ष्य है।
अबतक भारत में 21,70,821 उभोक्ताओं के परिसर में सोलर अधिष्ठापन का कार्य किया जा सका है। जिनकी कुल क्षमता 8 हजार मेगावॉट है। कुल आवंटित अनुदान की राशि 15,264 करोड़।
अबतक बिहार में 14616 उभोक्ताओं के परिसर में सोलर अधिष्ठापन का कार्य किया जा सका है। जिनकी कुल क्षमता 52.5 मेगावॉट है। कुल आवंटित अनुदान की राशि 103.56 करोड़।
अबतक नालंदा में 949 उभोक्ताओं के परिसर में सोलर अधिष्ठापन का कार्य किया जा चुका है। जिनकी कुल क्षमता 3180 किलोवॉट है। वर्तमान में अधिष्ठापन की दृष्टि से बिहार में दूसरे स्थान पर है।
अच्छे प्रदर्शन एवं बेहतर संभावानों के आधार पर MNRE द्वारा सिटी एक्सलेरेटेड प्रोग्राम (CAP) में नालंदा का चयन पटना एवं मुज्जफरपुर के साथ। बेहतर तकनिकी सहायता एवं क्षमता निर्माण का सहयोग प्राप्त होगा।
कार्बन उत्सर्जन रोकने में सहायक।
योजना के अन्तर्गत घरेलु विद्युत संबंध में 01 किलोवॉट सोलर पैनल लगाने का खर्च लगभग 60-70 हजार रुपये है, जिसमें 30 हजार रूपये का अनुदान सरकार द्वारा दिया जाता है। इसी प्रकार 02 किलोवॉट सोलर पैनल के लिये खर्च लगभग 1 लाख 20-40 हजार रुपये है. जिसमें सरकार द्वारा 60 हजार रूपये अनुदान प्रदान किया जाता है। अधिकतम अनुदान की राशि 78 हजार रूपये है।
उपभोक्ता द्वारा सोलर अधिष्ठापन के दौरान व्यय की गई पूरी राशि की बसूली लगभग 5 वर्ष में संयंत्र से उत्पादित सौर ऊर्जा के माध्यम से हो जाएगी।
पूर्व के तुलना में बैंको द्वारा 7 प्रतिशत के स्थान पर अब 5.5 प्रतिशत ब्याज दर पर जनसमर्थ पोर्टल के माध्यम से लोन उपलब्ध कराया जा रहा है। नालंदा जिले में 736 लोन आवेदन में से 48 प्रतिशत का पूर्ण अथवा आंशिक भुगतान किया गया। जबकि 268 आवेदन रद्द किया गया एवं 63 अन्य लंबित है। लोन प्रक्रिया को ज्यादा बेहतर बनाने की आवश्यकता।
एकांगरसराय के वेडर जिनके द्वारा बेहतर कार्य किया गया- आरवीपी
इन्टरप्राईज इनके द्वारा अनेक परिसर में सोलर का अधिष्ठापन किया गया, जिसकी कुल क्षमता 300 किलोवॉट है। इसी प्रकार पैरेलियन इन्टरप्राईज के द्वारा अनेक परिसर में सोलर का अधिष्ठापन किया गया, जिसकी कुल क्षमता 200 किलोवॉट है।
कार्यक्रम के अंत में पुरस्कार भी प्रदान किया गया।
मंच का संचालन श्री नीरज कुमार, विद्युत कार्यपालक अभियंता, एकंगरसराय द्वारा किया गया।
इस कार्यक्रम में अनुमंडल पुलिस अधिकारी-1, हिलसा, अनुमंडल पुलिस अधिकारी 2 विद्युत अधीक्षण अभियंता, विद्युत आपूर्ति अचल बिहारशरीफ, विद्युत अधीक्षण अभियंता. एस.टी.एफ.-सह- विद्युत निरीक्षक, नालंदा, विद्युत अधीक्षण अभियंता, सी.जी.आर.एफ. नालंदा विद्युत कार्यपालक अभियंता नालंदा (शहरी) एवं जिले के अन्य पदाधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
