कौमी एकता के महान दूत थे गांधी, सर्व धर्म प्रार्थना का आयोजन…..

ख़बरें टी वी : पिछले 16 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज”- नेशनल टीवी रिपोर्टर–इंडिया Tv, न्यूज़ नेशन, न्यूज़ स्टेट, इंडिया News, सम्पूर्ण नालंदा जिला -9334598481. नोट :- मेरे अलावा इन चैनलों में और कोई नालंदा जिले से रिपोर्टर नहीं है, अगर कोई बोलता है तो हमें कॉल करके शिकायत करें…
.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..
… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …
#ख़बरें Tv: बिहार शरीफ ।राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की 197 वीं जयंती एवं देश अवसर पर सद्भावना मंच (भारत) की ओर से सोहसराय स्थित
श्री हिंदी पुस्तकालय में गांधी शास्त्री जयंती कार्यक्रम मनाई गई ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता शिक्षाविद् डॉ प्रो. अनिल कुमार गुप्ता ने की ।
सर्वप्रथम अतिथियों द्वारा महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण किया गया ।
अध्यक्षता करते हुए प्रो अनिल कुमार गुप्ता ने कहा कि क़ौमी एकता पर कार्य करने की जरूरत है ।
सद्भावना मंच (भारत ) के संस्थापक दीपक कुमार ने कहा कि गांधी के सपनों का भारत बनाने हेतु हम सभी को आगे आना चाहिए ।उन्होंने कहा कि सर्व धर्म प्रार्थना गांधी जी किया करते थे इसलिए
हर जगह होनी चाहिए ।
सभी धर्मो के बीच आपसी सद्भाव रहना जरूरी है तभी हमारा समाज विकास होगा ।
उन्होंने राष्ट्रीय एकता ,सद्भावना पर विस्तार पूर्वक बाते रखी ।
शंखनाद के महासचिव राकेश बिहारी शर्मा ने कहा कि सद्भावना मंच (भारत ) राष्ट्रीय एकता , शांति ,सद्भावना के लिए समर्पित संगठन है ।उन्होंने गांधी के विचारों पर विस्तारपूर्वक बाते रखी ।
मौके पर सर्व धर्म प्रार्थना
कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।डॉ.भीम राव अंबेडकर विचार परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल पासवान ने गांधी को गांधी का महान दूत बताया ।
मंगलकुआ गुरुद्वारा से आये ग्रंथि भाई रवि सिंह ने सर्व धर्म प्रार्थना पर बल दिया ।
मौके पर पुरुषोत्तम पाण्डेय ने श्रम संस्कार के महत्व पर प्रकाश डाला ।
मौके पर सरदार वीर सिंह , समाजसेवी रविरंजन कुमार ,मोनी कुमारी , एस के पांडेय ,विनोद पांडेय,विक्की कुमार ,विनोद जी ,प्रशांत कुमार के अलावे दर्जनो समाजसेवी व बुद्धिजीवी भाग लेकर कार्यक्रम में कौमी एकता का पैगाम दिया ।
