• Fri. Oct 2nd, 2026

#bihar: सेवा संकल्प अभियान कार्यक्रम की समीक्षा एवं आगामी कार्यक्रमों पर विस्तृत चर्चा…

Bykhabretv-raj

Oct 2, 2026

 

 

 

 

 

 

 

 सेवा संकल्प अभियान कार्यक्रम की समीक्षा एवं आगामी कार्यक्रमों पर विस्तृत चर्चा…

 

 

 

 

ख़बरें टी वी : पिछले 16 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज”- नेशनल टीवी रिपोर्टर–इंडिया Tv, न्यूज़ नेशन, न्यूज़ स्टेट, इंडिया News, सम्पूर्ण नालंदा जिला -9334598481. नोट :- मेरे अलावा इन चैनलों में और कोई नालंदा जिले से रिपोर्टर नहीं है, अगर कोई बोलता है तो हमें कॉल करके शिकायत करें…

.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..

… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …

 

 

 

 

 

 

 

 

#ख़बरें Tv: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के गुजरात के मुख्यमंत्री से लेकर देश के प्रधानमंत्री के रूप में जनसेवा के 25 वर्ष पूरा करने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा देशभर में सेवा संकल्प अभियान चलाया जा रहा है। जिसके अंतर्गत भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा स्वच्छता अभियान, वृक्षारोपण जैसे विभिन्न सेवा कार्यों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में नालंदा जिला में चल रहे सेवा कार्यों की समीक्षा एवं आगामी कार्यक्रमों का सफल कार्यान्वयन हेतु आज भारतीय जनता पार्टी, नालंदा जिला अध्यक्ष राजेश कुमार की अध्यक्षता में बिहार शरीफ परिसदन में भाजपा जिला पदाधिकारियों की बैठक आयोजित किया गया जिसमें जिलेभर में प्रत्येक मंडलों में चल रहे कार्यक्रमों की समीक्षा एवं आगामी कार्यक्रमों की सफलता हेतु विस्तृत चर्चा करते हुए भाजपा पदाधिकारियों को जिम्मेवारियां बांटी गई। मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश कुमार ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पिछले 25 वर्षों से जनसेवा का उत्कृष्ट उदाहरण पेश किया है। 2001 में गुजरात का मुख्यमंत्री बनकर पहले गुजरात में तीव्र विकास की गंगा बहाई फिर 2014 में देश का प्रधानमंत्री बनकर उन्होंने पूरे देश में विकास कार्यों को गति देते हुए भारत की मान सम्मान को पूरी दुनिया में बढ़ाने का काम किया है। पी एम मोदी 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में मजबूती से कदम बढ़ा रहे हैं। उनके द्वारा लागू किए गए सैकड़ों जनकल्याणकारी योजनाओं ने देश के करोड़ों गरीबों, असहायों, अति पिछड़ों के साथ साथ समाज के हर वर्ग का जीवन में अभूतपूर्व सकारात्मक परिवर्तन लाया है। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष अरविंद पटेल, सुधीर कुमार, डा आशुतोष कुमार,साबो देवी, तेजस्विता राधा, नीरज कुमार डब्ल्यू, जिला महामंत्री विरेन्द्र गोप, शिवरतन प्रसाद, जिला मंत्री अमरेश कुमार, प्रवीण कुमार सिंह, राजू माहुरी, कंचन चंद्रवंशी, आई टी सेल संयोजक अमित शान, जिला प्रवक्ता अमरकांत भारती, सोनू कुमार हिंदू, धर्मेंद्र कुमार,आलोक कुमार सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।