• Fri. Oct 2nd, 2026

#bihar: ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस का सदस्यता अभियान आज से,देश के विभिन्न राज्यों और बिहार के सभी जिलों में….

Bykhabretv-raj

Oct 2, 2026

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस का सदस्यता अभियान आज से,देश के विभिन्न राज्यों और बिहार के सभी जिलों में 31 अक्टूबर तक चलेगा अभियान….

 

 

 

 

ख़बरें टी वी : पिछले 16 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज”- नेशनल टीवी रिपोर्टर–इंडिया Tv, न्यूज़ नेशन, न्यूज़ स्टेट, इंडिया News, सम्पूर्ण नालंदा जिला -9334598481. नोट :- मेरे अलावा इन चैनलों में और कोई नालंदा जिले से रिपोर्टर नहीं है, अगर कोई बोलता है तो हमें कॉल करके शिकायत करें…

.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..

… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

#ख़बरें Tv: पटना । ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस की ओर से कायस्थ समाज के सशक्तीकरण , सांगठनिक एकता और प्रगति के लिए आगामी 02 अक्टूबर से सदस्यता अभियान की शुरुआत की जाएगी ।
जीकेसी के ग्लोबल अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद ने आज यहां बताया कि संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ने के उद्देश्य से राष्ट्रव्यापी सदस्यता महा अभियान 2 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक चलाया जाएगा । इसके तहत देश के प्रत्येक प्रदेश, जिला, तहसील और ग्राम स्तर पर सभी कायस्थ परिवारों को जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है ।
श्री प्रसाद ने बताया कि देश के विभिन्न राज्यों में अलग-अलग अथवा मिलते – जुलते नाम से भी कायस्थ परिवार के काफी सदस्य हैं । जीकेसी का उद्देश्य इन सभी कायस्थ परिवारों को एक संगठन के तहत एक मंच पर लाना है ।
इसके साथ ही कायस्थों का जो गौरवशाली इतिहास रहा है , उसे पुनर्स्थापित किया जा सकेगा ।
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष – सह – प्रवक्ता कमल किशोर एवं सदस्यता अभियान के राष्ट्रीय समन्वयक निलेश रंजन ने बताया कि देश के सभी राज्यों और बिहार के सभी जिलों में शुक्रवार से सदस्यता अभियान प्रारंभ करने के लिए सभी जिलाध्यक्षों तथा जिला कमेटियों को विशेष निर्देश दिए गए हैं । नए बनने वाले सदस्यों को संगठन के डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से ऑनलाइन सदस्यता दी जाएगी ।
ग़ौरतलब कि ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस कायस्थों का सबसे बड़ा और सशक्त संगठन है जिसकी शाखाएं देश के सभी राज्यों के अलावा 24 से अधिक देशों में हैं ।