• Sat. Apr 18th, 2026

#bihar: घरेलू गैस लेने के लिए गोदाम पर उमड़ रही भीड़…

Bykhabretv-raj

Apr 18, 2026

 

 

 

 

घरेलू गैस लेने के लिए गोदाम पर उमड़ रही भीड़…

 

 

 

 

 

 

ख़बरें टी वी : पिछले 16 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज” -9334598481.

.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..

… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …

 

 

 

 

 

#ख़बरें Tv: हरनौत, स्थानीय प्रखंड में इन दिनों घरेलू गैस लेने के लिए गैस एजेंसी के गोदाम पर उपभोक्ताओं की लंबी कतार लग रही है।मामला गायत्री एचपी गैस एजेंसी के गोदाम पर है। दिव्यांग, बुजुर्ग से लेकर आम लोग परेशान हो रहे हैं। वहीं शनिवार को लोहरा गांव के निवासी चंदन कुमार (दिव्यांग) ने बताया कि सुबह पांच से घर से बीना खायें-पीये घरेलु गैस लेने के लिए गोदाम के लिए निकले हैं मगर सावा दबे तक भरा हुआ गैस न मिला है।इस दौरान कई लोगों ने कहा कि ऑनलाइन गैस के लिए ऑर्डर दिए हैं।मगर गैस कि होम डिलीवरी नहीं है। कुछ किसानों ने गृहस्थी का समय है।घर पर गेहूं मिसाई का काम छोड़कर गैस सिलेंडर लेने के लिए कतार में लगे हैं। कुछ युवाओं ने बताया कि कतार में लगे लोगों के साथ गाली-गलौच व नोंक-झोंक भी हो जाती है।अगर धोखा से कोई खाली सिलेंडर आगे-पीछे कर देता है तब ।
उधर हरनौत बाजार के एक व्यक्ति ने होम डिलीवरी के सुविधा न मिलने से परेशान हैं। उन्होंने एचपीसीएल को ट्विटर (एक्स) पर ट्वीट है कि हमें कब मिलेगी। जबकि बीते 12 अप्रैल को ही बुकिंग किए हैं।वहीं गैस एजेंसी प्रबंधक बृजनंदन प्रसाद यादव ने बताया कि लोग चार बजे अलहे सुबह ही गोदाम पर पहुंच जाते हैं, जिससे होम डिलीवरी की व्यवस्था प्रभावित हो रही है। एजेंसी पर काम का भारी दबाव है। हम होम डिलीवरी उपलब्ध कराने के लिए तत्पर हैं।मगर उपभोक्ता गोदाम के पास कतार में आकर बैठे रहते हैं। कहा हमारे पास नालंदा एवं पटना जिले के तकरिबन 17 हजार उपभोक्ता जुड़े हुए हैं। जिसमें तेलमर, पटना जिले के घांघ-सिरसी व बेलछी, हरनौत बाजार के विभिन्न मुहल्ले ,पचौरा , मुबारकपुर,वेना,कोलावां,सरथा,लोहरा,दैली,नेहूसा,चंडी प्रखंड के विभिन्न गांव शामिल हैं।
जिसमें नित्यदिन 200 से 250 बुकिंग ऑनलाइन ऑर्डर आता है ‌। उन्होंने लोगों से अपील की है कि घर पर हीं रहें हमारे पास पर्याप्त मात्रा में गैस सिलेंडर उपलब्ध है।

 

 

हरिओम की रिपोर्ट