• Sat. Apr 18th, 2026

#bihar: नवनिर्मित बजरंगबली मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा के लिए निकाली गयी कलश यात्रा….

Bykhabretv-raj

Apr 18, 2026

 

 

 

 

 

 

 

 

नवनिर्मित बजरंगबली मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा के लिए निकाली गयी कलश यात्रा….

 

 

 

 

 

ख़बरें टी वी : पिछले 16 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज” -9334598481.

.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..

… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …

 

 

 

 

 

#ख़बरें Tv: हरनौत, स्थानीय प्रखंड क्षेत्र के मुढ़ारी गांव स्थित फोरलेन सड़क किनारे नवनिर्मित बजरंगबली मंदिर में श्री श्री 108 श्री बजरंगबली जी की प्राण प्रतिष्ठा व अखंड कीर्तन को लेकर शनिवार को श्रद्धालुओं के द्वारा कलश शोभा यात्रा निकाली। जिसमें 201 कुमारी कन्याओं व महिलाओं ने जलबोझी की।कलश यात्रा नवनिर्मित बजरंगबली मंदिर से सुरक्षित वाहन से निकल कर बख्तियारपुर के ग्यासपुर स्थित गंगाजी नदी तट पहुंचा।जहां आर्चाय अरविंद पांडेय ने विधि विधान पूर्वक वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ कलश में जल भरवाया। कलश यात्रा पुन: सुरक्षित वाहन
से कार्यक्रम स्थल के लिए रवाना हुए। जिसमें नेशनल हाईवे 20
पर हरनौत बाजार में फ्लाईओवर के नीचे पेट्रोल पंप से कुमारी कन्याओं व महिलाओं ने डीजे के धुन पर सर पर कलश लेकर मुख्य बाजार,
रूपसपुर चौराहा स्थित सरदार पटेल चौक, बीआरसी,जीडीएम कॉलेज होते हुए धार्मिक कार्यक्रम स्थल परिसर में पहुंचा।
जहां विद्वानों ने विधि विधान पूर्वक यशशाला में कलश को स्थापित कराया।शोभा यात्रा में जय श्री राम, जय हनुमान के जयकारे से पूरा इलाका गुंजायमान हो उठा।प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर बड़ी मुढा़री, छोटी मुढा़री, मानपुर , साहवाजपुर, रुपसपुर व आसपास के गांव का वातावरण भक्तिमय बना हुआ है। विद्वानों ने बताया कि नवनिर्मित मंदिर के आगे में यशशाला बनाई गई है। यशशाला के बीच में हवन के लिए चतुष्कोण कुंड बनाई गई है।इसमें चार कोण हैं। इसमें हवन करने से जीवन में हो रही उथल-पुथल को रोका जाता है और शांति की प्राप्ति की जाती है।हवन से मन और वातावरण में अच्छी ऊर्जाएं प्रवेश करने लगती हैं। हवन में कई तरह की जड़ी-बूटियां मिली हुई होती हैं जिसे अग्नि में जलाने से वातावरण में मौजूद विषाणु नष्ट हो जाते हैं। उन्होंने कहा कि हवन सामग्री में शुद्ध घी,पवित्र वृक्षों की लकड़ियां औप कपूर आदि के जलने से उत्पन्न अग्नि और धुएं से वातावरण शुद्ध तो होता है और नकारात्मक शक्तियां भी दूर भागती हैं। उन्होंने बताया कि कल रविवार को वेदी पूजन व मंड़प पूजन जबकि 20 अप्रैल को भगवान बजरंगबली जी की प्राण प्रतिष्ठा का अनुष्ठान किया जाएगा। ‌जबकि 21 अप्रैल से 24 घंटे का अखंड कीर्तन शुरू किया जाएगा तथा 22 को अखंड पूर्णाहुति एवं हवन के साथ समापन हो जाएगा।इस दौरान पंडित रामचंद्र पांडेय,पंडित राकेश पांडेय
सुगंबर यादव,नंदू यादव, जीतेद्र यादव,सिंघे यादव,सोनु, नितिश,लनीन, कमलेश, बब्लू, पप्पु, गुड्डू,सुनील, मनीष समेत अन्य मौजूद थे।