नालन्दा में घट रहा जलस्तर, तटबंध सुरक्षित: नालंदा के सभी 20 अंचलों में स्थिति पूरी तरह सामान्य एवं नियंत्रण में…

ख़बरें टी वी : पिछले 16 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज”- नेशनल टीवी रिपोर्टर–इंडिया Tv, न्यूज़ नेशन, न्यूज़ स्टेट, इंडिया News, सम्पूर्ण नालंदा जिला -9334598481. नोट :- मेरे अलावा इन चैनलों में और कोई नालंदा जिले से रिपोर्टर नहीं है, अगर कोई बोलता है तो हमें कॉल करके शिकायत करें…
.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..
… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …
#ख़बरें Tv: बिहार शरीफ (नालंदा): ताजा रिपोर्ट के अनुसार, जिले के सभी 20 अंचलों में बहने वाली नदियों का जलस्तर तेजी से घट रहा है और वर्तमान में स्थिति पूरी तरह सामान्य एवं नियंत्रण में है। विभिन्न संवेदनशील स्थलों पर तटबंधों के सुदृढ़ीकरण एवं मरम्मत का कार्य भी सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है।
*उदेरास्थान बराज की स्थिति (प्रातः 10:00 बजे तक)*
बराज के कुल 30 फाटकों में से केवल 02 फाटक खुले हैं तथा शेष 28 फाटक बंद हैं।
कुल जलस्राव 4,742 क्यूसेक है, जो कि बराज की कुल डिजाइन क्षमता (1,59,000 क्यूसेक) की तुलना में अत्यंत कम और पूरी तरह नियंत्रित है।
जलस्तर में लगातार घटने की प्रवृत्ति (Falling trend) बनी हुई है।
*अंचलों एवं प्रमुख नदियों की स्थिति*
बिहारशरीफ, हरनौत एवं रहुई में पंचाने नदी; नूरसराय में शाशी एवं अधियारी नदी; हिलसा एवं करायपरसुराय में लोकाईन नदी; एकंगरसराय, परवलपुर, चण्डी एवं थरथरी में मुहाने नदी; तथा गिरियक व कतरीसराय में सकरी नदी का जलस्तर कम हो चुका है और स्थिति सामान्य है।
नगरनौसा अंचल अंतर्गत नोनाई नदी में पानी का कोई प्रवाह दर्ज नहीं किया गया है। राजगीर, सिलाव, वेन एवं इसलामपुर में भी नदियों का जलस्तर पूरी तरह सामान्य बना हुआ है।
अस्थावाँ अंचल में जीराईन एवं सोईवा नदी के तटबंध की मरम्मती का कार्य 100% पूर्ण हो चुका है तथा तटबंध को और अधिक मजबूत बनाने का कार्य प्रगति पर है। बिन्द अंचल में भी तटबंध मरम्मती कार्य पूरा कर लिया गया है और स्थिति पूरी तरह सामान्य है।
*जनहित में आवश्यक अपील एवं दिशा-निर्देश*
आम जनता से अपील है कि वे सोशल मीडिया या अन्य माध्यमों से फैलने वाली किसी भी प्रकार की भ्रामक, असत्य, मनगढ़ंत अथवा अतिरंजित खबरों पर बिल्कुल ध्यान न दें और न ही उन्हें साझा करें।
किसी भी सूचना की पुष्टि एवं नवीनतम स्थिति की जानकारी के लिए जिला प्रशासन के आधिकारिक सोशल मीडिया पेज एवं सरकारी बुलेटिन से जुड़े रहें।
किसी भी प्रकार की आपातकालीन स्थिति, समस्या या सूचना के सत्यापन हेतु जिला प्रशासन के 24×7 संचालित आपदा नियंत्रण कक्ष से संपर्क करें:
*दूरभाष:* 06112-233168
*मोबाइल:* 8789858336
