• Sat. Apr 18th, 2026

#bihar: मध्य विद्यालय अस्ता की बदहाल स्थिति, 404 बच्चों की सुरक्षा पर खतरा…..

Bykhabretv-raj

Apr 6, 2026

 

 

 

 

मध्य विद्यालय अस्ता की बदहाल स्थिति, 404 बच्चों की सुरक्षा पर खतरा…..

 

 

 

 

 

 

ख़बरें टी वी : पिछले 16 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज” -9334598481.

.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..

… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …

 

 

 

 

 

 

#ख़बरें Tv: नालंदा जिले के थरथरी प्रखंड के मध्य विद्यालय अस्ता की आधारभूत व्यवस्था काफी जर्जर हो चुकी है, जिससे यहां पढ़ने वाले 404 छात्र-छात्राओं की सुरक्षा पर गंभीर खतरा मंडरा रहा है। विद्यालय में कुल 13 शिक्षक कार्यरत हैं और इसका संचालन प्रभारी प्रधानाध्यापिका ज्योति कुमारी कर रही हैं।
विद्यालय परिसर की चहारदीवारी और मुख्य गेट पूरी तरह टूट चुके हैं। चहारदीवारी नहीं रहने के कारण विद्यालय परिसर खुला हुआ है, जिससे कभी भी असामाजिक तत्वों के प्रवेश की आशंका बनी रहती है। इससे बच्चों की सुरक्षा को लेकर अभिभावकों और ग्रामीणों में चिंता बढ़ गई है।
विद्यालय के खेल मैदान की चहारदीवारी कराने के लिए प्रभारी प्रधानाध्यापिका ने लगभग तीन माह पहले जिला शिक्षा पदाधिकारी, नालंदा को अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) जारी करने के लिए पत्र भेजा था। लेकिन तीन माह से अधिक समय बीत जाने के बाद भी अब तक अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी नहीं किया गया है, जिससे निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पा रहा है।
इस संबंध में मुखिया प्रतिनिधि युगेश्वर कुमार ने बताया कि जैसे ही अनापत्ति प्रमाण पत्र प्राप्त होगा, खेल मैदान की चहारदीवारी का निर्माण करा दिया जाएगा।
ग्रामीणों का कहना है कि पूर्व में भी विद्यालय के एक बच्चे के साथ बड़ी घटना हो चुकी है। इसके बावजूद संबंधित पदाधिकारियों द्वारा अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। ऐसे में बच्चों की सुरक्षा को लेकर अभिभावकों में आक्रोश और चिंता दोनों देखी जा रही है।
चित्र परिचय:
थरथरी प्रखंड के मध्य विद्यालय अस्ता का टूटा हुआ चहारदीवारी और मुख्य गेट, जिससे बच्चों की सुरक्षा पर खतरा बना हुआ है।