• Sat. Apr 18th, 2026

#bihar: नालन्दा में भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस के अवसर पर जिला कार्यालय में पार्टी का झंडोत्तोलन करते हुए भव्य समारोह का आयोजन…

Bykhabretv-raj

Apr 6, 2026

 

 

 

 

 

 

 

नालन्दा में भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस के अवसर पर जिला कार्यालय में पार्टी का झंडोत्तोलन करते हुए भव्य समारोह का आयोजन…

 

 

 

 

 

ख़बरें टी वी : पिछले 16 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज” -9334598481.

.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..

… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …

 

 

 

 

 

 

 

 

 

#ख़बरें Tv:  भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस के अवसर पर भाजपा जिला कार्यालय, नालंदा में पार्टी का झंडोत्तोलन करते हुए भव्य समारोह का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में बिहार विधान परिषद सदस्य नवल किशोर यादव एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में बिहार सरकार के पूर्व मंत्री सह बिहार शरीफ विधानसभा के विधायक डॉ. सुनील कुमार उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष राजेश कुमार ने की, जबकि मंच का संचालन जिला महामंत्री वीरेंद्र गोप के द्वारा किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत जिला अध्यक्ष राजेश कुमार के स्वागत भाषण से हुई, जिसमें उन्होंने सभी अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं का अभिनंदन किया।
अपने संबोधन में डॉ. सुनील कुमार ने भारतीय जनता पार्टी के 47वर्षों की गौरवशाली यात्रा पर प्रकाश डालते हुए कहा:
“भारतीय जनता पार्टी की 47 वर्षों की यात्रा सेवा, समर्पण और संघर्ष की अद्वितीय गाथा है। पार्टी ने ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास’ के मूल मंत्र के साथ समाज के हर वर्ग के उत्थान के लिए कार्य किया है।”
मुख्य अतिथि नवल किशोर यादव ने अपने उद्बोधन में पार्टी की विचारधारा एवं संगठनात्मक मजबूती पर बल देते हुए कहा:
“भारतीय जनता पार्टी एक विचार आधारित संगठन है, जिसकी नींव राष्ट्रवाद, सुशासन और सेवा के सिद्धांतों पर टिकी है। कार्यकर्ताओं की निष्ठा और संगठन की मजबूत संरचना ही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है।”
समारोह में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने पार्टी के सिद्धांतों एवं राष्ट्र सेवा के संकल्प को दोहराया।
इस कार्यक्रम में जिले के उपाध्यक्ष सुधीर सिंह, नीरज कुमार डब्लू, सावो देवी, तेजस्विता राधा, डॉ. आशुतोष कुमार, जिला मंत्री योगेंद्र कुमार मंडल, श्री प्रवीण सिंह, राजीव कुमार, कोषाध्यक्ष डॉ. संध्या सिंहा, आईटी सेल के संयोजक अमित शान, एससी मोर्चा के अध्यक्ष मणिकांत पासवान, महिला मोर्चा की संयोजक रुचि श्रीवास्तव सहित कई वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।