मुख्यमंत्री दिव्यांगजन सशक्तिकरण छत्र योजना के अंतर्गत कुल 45 लाभुकों के बीच बैट्री ट्राईसाईकिल का वितरण…

ख़बरें टी वी : पिछले 16 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज” -9334598481.
.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..
… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …
#ख़बरें Tv: मुख्यमंत्री दिव्यांगजन सशक्तिकरण छत्र योजना (सम्बल) के अंतर्गत आज दिनांकः-20.03.2026 को कुलः-45 लाभुकों के बीच बैट्री ट्राईसाईकिल का वितरण किया गया।
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में माननीय मंत्री ग्रामीण विकास एवं परिवहन , श्री श्रवण कुमार एवं माननीय लोक सभा सांसद, श्री कौशलेन्द्र कुमार की गरिमामयी उपस्थिति रही।
सहायक निदेशक-सह-वरीय उप समाहर्त्ता, सुश्री प्राची रिया द्वारा बैट्री ट्राईसाईकिल के वितरण के संदर्भ में विभागीय निर्देशो को अवगत कराया गया।
माननीय सांसद महोदय द्वारा दिव्यांगों को संबोधन करते हुए बताया कि दिव्यांगों के लिए बैट्री ट्राईसाईकिल बरदान के रूप में है, इससे दिव्यांगों को आम समस्यों का निराकरण करने में संभव हो पायेगा।
श्री श्रवण कुमार, माननीय मंत्री ग्रामीण विकास एवं परिवहन विभाग, बिहार सरकार द्वारा इस तथ्यों पर प्रकाश डालते हुए बताया गया कि सरकार का उन्र्मुखी योजना है। सरकार सभी के बारे में एक सामान्य ख्याल रखती है, उसी क्रम में दिव्यांगों के लिए कई योजनाएं चल रही है।
माननीय सांसद महोदय, माननीय ग्रामीण विकास एवं परिवहन मंत्री महोदय, वरीय उप समाहर्त्त, प्राची रिया, वरीय कोषागार, पदाधिकारी एवं जिला भविष्य निधि, पदाधिकारी द्वारा संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर कुलः-45 लाभुको के बीच बैट्री ट्राईसाईकिल वितरण की गई।
