नालंदा में वोटर अधिकार यात्रा का भव्य स्वागत….

ख़बरें टी वी : पिछले 15 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज” -9334598481.
.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..
… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …
@ख़बरें Tv : नवादा से दूसरे जिले की ओर जाते हुए वोटर अधिकार यात्रा के क्रम में नालंदा जिले के खरार्ट एवं सैदपुर गांव में राजद के वरिष्ठ नेता अनिल कुमार अकेला ने अपने समर्थकों के साथ महागठबंधन के शीर्ष नेताओं श्री तेजस्वी यादव, श्री राहुल गांधी, श्री दीपांकर भट्टाचार्य एवं श्री मुकेश साहनी का भव्य स्वागत किया।
इस अवसर पर अनिल कुमार अकेला ने कहा—
“तेजस्वी का यह हुंकार है, हर वोटर का अधिकार है।”
उन्होंने आगे कहा कि बिहार के लगभग 65 लाख मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाकर लोकतांत्रिक अधिकारों को छीनने का प्रयास किया जा रहा है, जिसे महागठबंधन कभी बर्दाश्त नहीं करेगा। जनता के हक और अधिकार की लड़ाई के लिए यह यात्रा हर जिले में चरणबद्ध तरीके से चलाई जाएगी, ताकि लोगों में जागृति और जागरूकता का संदेश फैल सके।
महागठबंधन नेताओं ने भी संकल्प लिया कि यह कारवां लगातार आगे बढ़ता रहेगा और लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए जनता के बीच संघर्ष जारी रहेगा।
