• Tue. May 12th, 2026

@bihar: देशभक्ति कार्यक्रम में भाग लेने वालों को मिला प्रशस्ति पत्र , बढ़ा उत्साह…

Bykhabretv-raj

Aug 20, 2025

देशभक्ति कार्यक्रम में भाग लेने वालों को मिला प्रशस्ति पत्र , बढ़ा उत्साह…

 

 

 

 

 

 

ख़बरें टी वी : पिछले 15 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज” -9334598481.

.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..

… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …

 

 

 

 

 

@ख़बरें Tv : हिलसा ( नालंदा ) अनुमंडल मुख्यालय स्थित राम बाबू हाई स्कूल के खेल मैदान में स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित मुख्य कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक हिस्सा लेने वाले दर्जनों छात्र – छात्राओं को आदर्श सर्वोदय के कैंपस मे प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया . संस्थान के निदेशक सत्येंद्र प्रसाद सिन्हा ने कहा कि बच्चों द्वारा पेरेड आदि गतिविधियों में बेहतर प्रस्तुति हुई . अनुमंडल प्रशासन के द्वारा इस तरह का सम्मान मिलने से बच्चों का हौसला बुलंद होता है और वे दुगुने उत्साह के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेते हैं . इस अवसर पर समाजसेवी डा. आशुतोष कुमार मानव ने कहा कि पढ़ाई लिखाई के साथ साथ अन्य गतिविधियों में भी जो बच्चे लगातार हिस्सा लेते रहते हैं वे एक दिन ज़रूर सफलता प्राप्त करते हैं . अभिभावकों को चाहिए कि वे अपने बच्चों की प्रतिभा पहचाने और उसे प्रोत्साहित करे . उन्होंने बेहतर प्रदर्शन करने वाले दर्जनों बच्चों एवं प्रशिक्षकों की हौसला आफ़ज़ाई की . सूरज कुमार , रेखा सिन्हा , शिव शंकर शर्मा समेत अन्य लोगों ने भी बच्चों का हौसला बढ़ाते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की .