• Sun. Dec 7th, 2025

#bihar: जिला अध्यक्ष की अध्यक्षता में जिला कांग्रेस नालंदा के पूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय नागेश्वर प्रसाद जी की 17वीं पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई…

Bykhabretv-raj

Jul 28, 2025

 

 

 

 

 

 

 

जिला अध्यक्ष की अध्यक्षता में जिला कांग्रेस नालंदा के पूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय नागेश्वर प्रसाद जी की 17वीं पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई…

 

 

 

 

 

ख़बरें टी वी : पिछले 15 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज” -9334598481.

.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..

… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …

 

 

#ख़बरें Tv : आज दिनांक 28 जुलाई 2025 दिन सोमवार को जिला कांग्रेस कार्यालय राजेंद्र आश्रम में राजगीर के पूर्व विधायक सह पूर्व जिला अध्यक्ष रवि ज्योति कुमार की अध्यक्षता में जिला कांग्रेस नालंदा के पूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय नागेश्वर प्रसाद जी की 17वीं पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई,
सर्वप्रथम जिले से आए सभी कांग्रेसियों के द्वारा उनके तैल चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई नागेश्वर बाबू को श्रद्धा सुमन अर्पित करने के बाद सभी कांग्रेस जनों ने उनके जीवनी पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्षों एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए रवि ज्योति कुमार ने कहा की नागेश्वर बाबू जीवन पर्यंत कांग्रेस की सेवा में लगे रहे उनका व्यवहार और विचार इतना अच्छा था की सभी दलों के लोग उनके कायल थे वह जब जितने दिन जिला अध्यक्ष रहे कांग्रेस पार्टी एवं कांग्रेसियों की सेवा के साथ-साथ जनता की सेवा में दिन-रात लगे रहते थे उन्होंने कहा की संजोग से मैं उनके कार्यकाल के समय पार्टी में नहीं बल्कि पुलिस की नौकरी में था यदा-कदा उनसे मुलाकात होती रहती थी मैं भी उन्हें अपना पिता तुल्य ही मानता था वह हमेशा मुझे समझते रहते थे की पुलिस के नौकरी में कभी भी निर्दोष फंसे नहीं और कसूरवार बच्चे नहीं इसका ख्याल रखना चाहिए मैं भी उनकी इन्हीं सब बातों का अनुकरण किया,
जिला कांग्रेस नालंदा के पूर्व जिला अध्यक्ष एवं स्वर्गीय नागेश्वर बाबू के पुत्र दिलीप कुमार ने कार्यकर्ताओं एवं प्रेस मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि मैं उनके विषय में चर्चा करने के लायक नहीं हूं क्योंकि मैं जब सन 84 से होश संभाला तब से वह कांग्रेस के लिए दिन-रात लगे रहते थे खास करके जब वह जिला अध्यक्ष बने तो उनकी दिनचर्या ही बदल गई वह सुबह 6:00 बजे उठकर राजेंद्र आश्रम में आकर ही मुंह धोकर फ्रेश होते थे और इस समय से रात के 10:00 तक जब भी वह बिहार शरीफ में रहते थे राजेंद्र आश्रम में ही लोगों की सेवा के साथ-साथ कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं की सेवा करते रहते थे यहां तक कि उनकी मृत्यु 27 जुलाई 2008 को जब हुई तब भी वह जिला अध्यक्ष ही थे…

 

 

उन्होंने ही मुझे कांग्रेस पार्टी में आने की प्रेरणा दी थी एवं अपने समय में ही युवा कांग्रेस ज्वाइन करवा कर मुझे पार्टी का सेवा करने का अवसर प्रदान किया था मैं आज भी उनके बताए रास्ते पर ही चल रहा हूं आज भी मुझे उनका हर एक बात याद है जब वह बेड पर पड़े थे तो युवा कांग्रेस का सम्मेलन हैदराबाद में हो रहा था मैं जानता था कि अब इनकी आयु अब ज्यादा दिन नहीं है क्योंकि डॉक्टर ने उनके विषय में परिवार के सदस्यों को बता दिया था कि अब यह ज्यादा दिन नहीं रहेंगे उसके बावजूद भी उन्होंने मुझे हैदराबाद जाने के लिए बहुत जोर लगाया और अंत अपने बीमारी की परवाह न करते हुए मुझे हैदराबाद भेज कर ही माने मैं जब हैदराबाद के कार्यक्रम का अंतिम दिन था और जैसे ही कार्यक्रम समाप्त हुआ मुझे सूचना मिली कि आपके पिताजी का देहांत हो गया है मैं आनन फानन में वहां से अपने घर के लिए पहुंचा मुझे ऐसा महसूस हुआ कि उनकी आत्मा भी कांग्रेस में ही बसती थी इसीलिए उन्होंने कार्यक्रम समाप्त होने के बाद ही अपना दम तोड़ा मैं आज भी इस बात से काफी स्तब्ध रहता हूं की कार्यक्रम समाप्ति के बाद ही उनकी मृत्यु हुई उनके अध्यक्ष काल में कमेटी में साथ रहे कैप्टन शाहिद एवं राजेश्वर प्रसाद ने बताया कि वह एक सच्चे कांग्रेसी थे और जब वह अध्यक्ष बने तो नालंदा में कांग्रेस पूरी तरह से बिखरी हुई थी जिसे उन्होंने सजाने संवारने का काम किया घर-घर जाकर कांग्रेसियों से मिलना उन्हें कार्यक्रम में आने के लिए निमंत्रण देना यह उनकी दिनचर्या थी आश्रम से समय निकालकर वह किसी न किसी कांग्रेसी के यहाँ जाकर बैठते थे इन दोनों नेताओं ने बताया कि मैं विगत तीस पैतिस वर्षों से कांग्रेस पार्टी में हूं मैं वैसा जिला अध्यक्ष अपने जीवन काल में नहीं देखा हूं जो सोते और जागते सिर्फ और सिर्फ कांग्रेस का ही सपना देखते थे उनके अध्यक्ष काल में दूसरे दलों से भी कई लोगों ने उन्हें अपने दल में मिलाने के लिए कोशिश किया लेकिन वह जीवन पर्यंत कांग्रेस की ही सेवा में लग रहे पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष जितेंद्र प्रसाद सिंह जी ने कहा कि मैं उनके अध्यक्ष के काल में ही कांग्रेस पार्टी से जुड़ा था एवं आज तक कांग्रेस पार्टी के सेवा में लगा हूं उन्होंने कहा कि कांग्रेस को आज उनके जैसा ही समर्पित कार्यकर्ताओं की जरूरत है साथ ही आज वैसा अध्यक्ष की आवश्यकता है जो अपने कार्यकर्ताओं को घर-घर तक जाकर उनकी जानकारी ले एवं पुनः कांग्रेस को मजबूत करने का कार्य करें,
हाल ही में कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वाले नालंदा विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी कौशलेंद्र कुमार ऊर्फ छोटे मुखिया ने उनकी जीवनी पर भी विस्तार से चर्चा करते हुए कहा की नागेश्वर बाबू एक विलक्षण प्रतिभा के धनी थे वह जिनके सामने भी खड़े होते थे अपनी छाप उनके दिलों पर छोड़ जाते थे मैं भी उनसे कई बार मिला मैंने एक गार्जियन के रूप में उन्हें देखा है उनका व्यक्तित्व एवं हृदय इतना विशाल था जिसकी चर्चा करना मेरे बस की बात नहीं नहीं है चाहे राजनीति के क्षेत्र में हो या व्यवसाय के क्षेत्र में हो उन्होंने बिहार शरीफ में एक अलग पहचान बनाई थी
अंत में सभी प्रखंडों से आये प्रखंड अध्यक्षों ने उनके जीवनी पर अपनी बात रखते हुए कहा कि हम लोग उन्हीं के बताए नक्शे कदम पर चलने का कार्य कर रहे हैं
इस पुण्यतिथि कार्यक्रम में माइनॉरिटी सेल के अध्यक्ष फवाद अंसारी पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष जितेंद्र प्रसाद सिंह मुन्ना पांडे मोo उस्मान गनी पिछड़ा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष नवप्रभात प्रशांत सर्वेंद्र कुमार राजीव रंजन कुमार महताब आलम गुड्डू सर्वेश कुमार बाल्मीकि यादव बुंदेला यादव राम नंदन दयाल सुभाष यादव राजीव कुमार गुड्डू किरानी पासवान के साथ बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्त्ता मौजूद थे!