बिहार राज्य के हर जगहों पर हो रहा है तेजी से विकास:- मंत्री श्रवण कुमार

ख़बरें टी वी : पिछले 15 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज” -9334598481.
.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..
… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …
#ख़बरें Tv : बिहार शरीफ प्रखंड के ग्राम पंचायत राज पचौरी के लखरावां में
1.बजरंग बली से लेकर मिश्री रविदास के घर तक 6 लाख 99 हजार 200 की राशि से नवनिर्मित पी सी सी ढलाई कार्य।
2. 5 लाख 14 हजार 284 रू की राशि से महादेव साव के घर से पप्पू राम के घर तक नवनिर्मित नाली निर्माण कार्य।
3. 3 लाख 80 हजार 610 रू की राशि से पप्पू राम के घर से संजय प्र के घर तक नाली निर्माण कार्य।
4. 5 लाख 96 हजार 961 रू की राशि से सामुदायिक भवन मरम्मत कार्य का उद्घाटन क्षेत्रीय विधायक सह बिहार सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार के द्वारा किया गया।इस अवसर पर उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में जो काम हुआ है जो देश में अद्वितीय है महिलाओं को नीतीश के द्वारा दिया गया आरक्षण वरदान साबित हो रही है बिहार देश का पहला राज्य है फर्क साफ़ है 90 के दशक का वो बिहार जब राज्य में न तो आधारभूत संरचना ठीक थी, न कानून का शासन। बेटियाँ डर के साये में जीती थीं।आज वही बिहार आधारभूत संरचना में विकसित राज्यों की बराबरी कर रहा है। राज्य में कानून का शासन है। बेटियाँ निर्भीक होकर स्कूल जाती हैं, दफ्तरों में काम करती हैं। यह आज का बिहार है, बदला हुआ बिहार है।
अब हर महीने 125 यूनिट फ्री बिजली की सौगात।
अब हर घर में रोशनी और बचत दोनों बढ़ेगी।2025 से 30 की अवधि बिहार के युवाओं के लिए अवसरों के नए द्वार खोलेगी।
अगले 5 सालों में 1 करोड़ नौकरी और रोजगार से बिहार की तस्वीर बदल जाएगी।राज्य की हर पंचायत में विवाह मंडप नीतीश सरकार का वो संवेदनशील फैसला है, जो लाखों परिवारों के लिए खुशियां लेकर आया है। अब गाँव की हर बेटी का ब्याह बड़े ही धूमधाम से होगा।बिहार के करीब 3 करोड़ परिवारों का आज जोश हाई है, क्योंकि पिछले 20 सालों में उनके जीवन में लगातार विकास का ग्राफ ऊपर बढ़ा है।सामाजिक शब्दावली में समाज के अंतिम व्यक्ति का विकास ही लोकतंत्र का मूल उद्देश्य है और बिहार में नीतीश कुमार जी इसी उद्देश्य के साथ सामाजिक न्याय की परिकल्पना को साकार कर रहे हैं।इस अवसर पर प्रखंड अध्यक्ष संजय कुशवाहा जिला प्रवक्ता डॉ धनंजय कुमार देव सुबोध पंडित राजीव कुमार सरयुग रविदास जयन्त शर्मा रजनीश ठाकुर बिट्टू कुशवाहा राजू साव प्रदीप मुखिया दयानंद प्र संजय प्र कुशवाहा मनोज यादव दिनेश साव डी पी एस कुशवाहा किशोर कुशवाहा बहादुर सिंह सुरेंद्र कुशवाहा प्रदीप कुमार सीताराम प्र कुशवाहा रविन्द्र प्र सकलदीप प्र विशुनदेव प्रसाद छोटे लाल सिपाही प्रेम सागर पासवान उपेन्द्र दिलवाला मिथिलेश कुमार विजेंद्र प्र ललन मालाकार बालो राम सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
