पशुचारा मैदान में दो मैच आयोजित, मिसी के साथ बस्ती टीम जबकि रेलवे क्वार्टर का मुकाबला जोरारपुर से..

ख़बरें टी वी : पिछले 16 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज” -9334598481.
.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..
… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …
#ख़बरें Tv: हरनौत स्थानीय प्रखंड मुख्यालय स्थित पशुचारा मैदान में चल रहे हैं नाईट क्रिकेट टूर्नामेंट में सोमवार को जबरदस्त मुकाबला देखने को मिला।
ज्ञात हो कि हरनौत नगर पंचायत कमेटी के सौजन्य से यह टूर्नामेंट बीते 8 जून से शुरू है। जिसमें सोमवार को दो मैच खेले गए। जिसमें पहला मुकाबला मिसी और बस्ती के बीच जबकि दूसरा मैच रेलवे क्वार्टर और जोरारपुर के बीच हुआ।
पहला मैच शाम साढ़े छः बजे से शुरू हुआ जबकि दूसरा मैच साढ़े आठ बजे से।मैच में हरेक टीम के लिए 10 ओवर ,11 खिलाड़ी के लिए निर्धारित है।अंपायर और कमेटी का निर्णय अंतिम तथा सर्वमान्य है।यह प्रतियोगिता सूपर लीग आधार पर हो रही है।
उक्त जानकारी हरनौत नगर पंचायत के मुख्य पार्षद प्रतिनिधि सह नाईट क्रिकेट टूर्नामेंट के संयोजक धीरज कुमार उर्फ पल्लू सिंह तथा बस्ती पैक्स अध्यक्ष सह व्यापार मंडल अध्यक्ष दिलीप सिंह ने दी। मौके पर नीरज कुमार, राज कुमार, बिट्टू कुमार,बुदल कुमार,अमन,आदित्य, राहुल,छोटू,पियूष समेत अन्य खिलाड़ी शामिल थे।
हरिओम की रिपोर्ट..
