• Mon. Jun 8th, 2026

#bihar: नालंदा मंडल में दीनदयाल स्पर्श योजना के सफल विद्यार्थियों को मिला छात्रवृत्ति चेक…

Bykhabretv-raj

Jun 8, 2026

नालंदा मंडल में दीनदयाल स्पर्श योजना के सफल विद्यार्थियों को मिला छात्रवृत्ति चेक…
डाक अधीक्षक ने दी शुभकामनाएँ, जिले के विद्यार्थियों से योजना से जुड़ने की अपील…

 

 

 

 

ख़बरें टी वी : पिछले 16 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज” -9334598481.

.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..

… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

#ख़बरें Tv: नालंदा मंडल के अंतर्गत दीनदयाल स्पर्श योजना 2025-26 के सफल विद्यार्थियों को आज ₹6,000/- की छात्रवृत्ति राशि का चेक आदरणीय डाक अधीक्षक महोदय द्वारा प्रदान किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों को उनकी उत्कृष्ट उपलब्धि हेतु हार्दिक शुभकामनाएँ दी गईं तथा उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रेरित किया गया।
इस योजना के अंतर्गत चयनित विद्यार्थियों में वैभव कुमार, सनबीम सेंट्रल स्कूल, करगिल चौक, बिहार शरीफ एवं अभिनव कुमार सिन्हा, सदर आलम मेमोरियल School, बिहार शरीफ शामिल रहे।
कार्यक्रम के दौरान डाक अधीक्षक महोदय ने कहा कि दीनदयाल स्पर्श योजना विद्यार्थियों में डाक टिकट संग्रह (Philately) के प्रति रुचि बढ़ाने तथा उनकी प्रतिभा को प्रोत्साहित करने की एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने जिले के अधिक से अधिक विद्यार्थियों से इस योजना में भाग लेने एवं अपनी प्रतिभा को आगे बढ़ाने की अपील की।
इस अवसर पर परिवाद निरीक्षक अभिषेक कुमार, डाक निरीक्षक रंजीत कुमार रजक, पोस्टमास्टर बिहारशरीफ मनीष कुमार आनंद, डिप्टी पोस्टमास्टर श्री अमलेश कुमार सहित मुन्नू कुमार, मृत्युंजय कुमार एवं अन्य डाककर्मी उपस्थित रहे। साथ ही सफल विद्यार्थियों के अभिभावक भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।