• Tue. Jun 9th, 2026

#bihar: खुले में लगे हैं ट्रासफार्मर, इंसान के साथ मवेशियों के लिए भी खतरा….

Bykhabretv-raj

Jun 9, 2026

 

 

 

 

 

 

 

खुले में लगे हैं ट्रासफार्मर, इंसान के साथ मवेशियों के लिए भी खतरा….

 

 

 

 

 

ख़बरें टी वी : पिछले 16 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज” -9334598481.

.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..

… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …

 

 

 

 

 

 

 

 

#ख़बरें Tv: हरनौत बाजार में दक्षिण बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड द्वारा बिजली आपूर्ति की जाती है। बाजार क्षेत्र में 63 केवी, 100 केवी और 200 केवी क्षमता के दो दर्जन से अधिक ट्रांसफार्मर खुले में लगाए गए हैं। इन ट्रांसफार्मरों के चारों ओर न तो कोई जालीदार फेंसिंग है और न ही कोई सुरक्षा घेरा।

मानसून करीब है, ऐसे में बरसात के मौसम में बिना सुरक्षा जाली के खुले में लगे ये ट्रांसफार्मर बड़े हादसे का कारण बन सकते हैं। ये मनुष्यों और जानवरों दोनों के लिए खतरनाक साबित हो सकते हैं, खासकर जब वे आबादी के बीच में हों।

हालांकि, विभाग द्वारा बिहारशरीफ नगर निगम सहित अन्य जगहों पर खुले में लगे ट्रांसफार्मरों के आसपास जाली लगाकर उन्हें सुरक्षित किया गया है। लेकिन हरनौत बाजार के कल्याण बिगहा रोड मोड़, डाक-बंगला, आदर्श नगर मोड़, चंडी मोड़ रोड, प्रखंड मुख्यालय गेट, श्रीचंदपुर, नियामतपुर, स्टेशन रोड, डिहरीगढ़, चेरन, बस्ती, गोगीपर, पोरई, सबनहुआडीह और गोनावां रोड सहित कई स्थानों पर ट्रांसफार्मर खुले पड़े हैं।

इन ट्रांसफार्मरों के आसपास ठेले वाले खड़े रहते हैं और हजारों ग्रामीण व दुकानदारों का आना-जाना बना रहता है। गलियों में भी लोगों का आवागमन जारी रहता है। ग्रामीण क्षेत्रों में भी ट्रांसफार्मर खुले में लगे हैं और उन पर खतरे का कोई संकेत भी नहीं है।

स्थानीय निवासियों और दुकानदारों ने संबंधित विभाग से मांग की है कि किसी बड़े हादसे का इंतजार किए बिना इन ट्रांसफार्मरों को तत्काल चारों तरफ से लोहे की जाली लगाकर सुरक्षित किया जाए।

इस संबंध में बिजली आपूर्ति प्रशाखा हरनौत के कनीय अभियंता (जेई) मनीष कुमार ने बताया कि खुले में रखे ट्रांसफार्मरों को जल्द ही चारों तरफ जाली लगाकर कवर किया जाएगा।

हरिओम की रिपोर्ट…