एलएस के औचक निरीक्षण में गायब मिली सेविका , केंद्र भी बंद…
निरीक्षण में बंद मिला आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 87..

ख़बरें टी वी : पिछले 16 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज” -9334598481.
.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..
… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …
#ख़बरें Tv: हरनौत: समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित हरनौत बाजार में स्थित आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 87(पटेल नगर)
का औचक निरीक्षण सीडीपीओ पिंकी कुमारी के निर्देश पर महिला सूपरवाईजर(एलएस) गीता देवी ने शनिवार को किया था।एलएस ने बताया कि निरीक्षण के दौरान आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 87 बंद पाया गया।यहां तक सेविका संजूलता कुमारी जांच में उक्त केंद्र पर से बिना किसी सूचना के गायब मिली थी। वहीं सेविका संजूलता कुमारी बताती है कि भीषण गर्मी पड़ रही है। केंद्र पर न पंखा न लाईटें और न हीं पेयजलापूर्ति की व्यवस्था है। शौचालय की भी व्यवस्था नहीं है। तकरीबन सवा ग्यारह के बाद एलएस निरिक्षण में आई थी।उस समय हम( सेविका) केंद्र बंद करके शौच करने गए थे। वहीं सीडीपीओ पिंकी कुमारी ने कहा कि अगर एलएस कार्यालय में रिपोर्ट की होगी तो उचित करवाईं की जाएगी।
हरिओम की रिपोर्ट…
