• Tue. Apr 21st, 2026

#bihar: हरनौत नपं में जनगणना के लिए शिक्षकों के दूसरे बैच का प्रशिक्षण संपन्न…

Bykhabretv-raj

Apr 21, 2026

 

 

 

 

 

 

 

हरनौत नपं में जनगणना के लिए शिक्षकों के दूसरे बैच का प्रशिक्षण संपन्न…

डिजिटल जनगणना 2027 में दूसरे बैच का प्रशिक्षण संपन्न ,32 शिक्षकों को दी गई ट्रेनिंग…

 

 

 

 

ख़बरें टी वी : पिछले 16 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज” -9334598481.

.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..

… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …

 

 

 

 

 

 

 

#ख़बरें Tv: हरनौत स्थानीय नपं में जनगणना 2027 के तहत शिक्षकों के दूसरे बैच का तीन दिवसीय प्रशिक्षण मंगलवार को संपन्न हो गया।यह प्रशिक्षण प्रखंड मुख्यालय स्थित बीपीआरओ कार्यालय भवन के सभागार में आयोजित किया गया था। दूसरे बैच में जनगणना कार्य में प्रतिनियुक्ति कुल 32 प्रगणक और पर्यवेक्षकों को प्रशिक्षित किया गया ।प्रशिक्षण के दौरान
ट्रेनर शिक्षिका पम्मी कुमारी एवं शिक्षक जयराम दास की ओर से प्रतिनियुक्त शिक्षकों को जनगणना कार्य की विस्तृत जानकारी दी। ट्रेनर ने बताया कि प्रतिभागियों को जनगणना के मोबाइल ऐप की बारीकियां समझाईं गई। साथ ही प्रश्नावली के हर कॉलम को भरने की प्रक्रिया और फील्ड में आंकड़े जुटाने के दौरान आने वाली चुनौतियों से निपटने के तरीके भी बताए गए।प्रशिक्षण में डेटा की शुद्धता और गोपनीयता बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया। अधिकारियों ने कहा कि जनगणना के दौरान दर्ज किया गया हर आंकड़ा अत्यंत महत्वपूर्ण होता है।
कहा कि जनगणना केवल आंकड़े जुटाने की प्रक्रिया नहीं, बल्कि देश की भविष्य की योजनाओं की बुनियाद है। उन्होंने सभी प्रशिक्षुओं को प्रशिक्षण को गंभीरता से लेने का निर्देश दिया।
उन्होंने कहा कि प्रथम चरण में क्षेत्रों का विभाजन, एचएलओ ऐप लोड करना, मकानों का सूचीकरण और नजरिया नक्शा तैयार करना शामिल है।पहले चरण में मकानों को क्रम संख्या दी जायेगी, जबकि दूसरे चरण में सरकार की ओर से आम जनता का हैं।पंजीकरण कर 34 बिंदुओं पर जानकारी एकत्र कर ऑनलाइन दर्ज की जायेगी।पूरी प्रक्रिया एचएलओ ऐप के माध्यम से ही संपन्न करने के निर्देश दिये गये हैं।वहीं कार्यपालक पदाधिकारी सह जनगणना चार्च पदाधिकारी सौरभ सुमन ने बताया कि प्रत्येक बैच( कुल तीन बैच) को लगातार तीन दिनों तक प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जिसमें दो बैच का प्रशिक्षण संपन्न हुआ। उन्होंने कहा कि सभी चिन्हित कर्मियों को चरणबद्ध तरीके से प्रशिक्षित किया जा रहा है। प्रशिक्षण पूरा होने के बाद अपने निर्धारित क्षेत्रों में जाकर जनगणना का कार्य शुरू करेंगे। वहीं जनगणना कार्य में प्रतिनियुक्त नपं के सहायक लोक स्वच्छता एवं अपशिष्ट प्रबंधन पदाधिकारी प्राची प्रसाद व आवास सहायक राहुल कुमार ने जनगणना कार्य को पूरी सावधानी और त्रुटिरहित तरीके से संपन्न करने की अपील की है। मौके पर सुपरवाइजर में कन्या मवि से महारानी देवी एवं हाई स्कूल हरनौत से नीरज कुमार के आलावा रंजीत ,स्वेता
सहित दर्जनों शिक्षक-शिक्षिकाएं शामिल थे।

हरीओम की रिपोर्ट…