NH-20 पर मौत का तांडव, अनियंत्रित कार ने मारी टक्कर, एक की मौत, दो जख्मी…

ख़बरें टी वी : पिछले 16 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज” -9334598481.
.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..
… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …
#ख़बरें Tv: हरनौत थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे-20 पर एक भीषण सड़क हादसे में एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हैं। जिसमें एक गंभीर रूप से ज़ख्मी घायल हैं।
घटना हरनौत थाना क्षेत्र के NH-20 स्थित मुढारी गांव के पास अलहे सुबह मंगलवार की है, जहां बख्तियारपुर तरफ से बिहारशरीफ की ओर जा रही एक तेज रफ्तार चार चक्का वाहन( बीआर 01 ईवाई 7277 अचानक अनियंत्रित हो गई।
वहीं स्थानीय ग्रामीण जितेंद्र कुमार समेत अन्य चश्मदीद कि माने तो वाहन के चालक निंद में था।जो मुढा़री गांव के पास वाहन पहले फोरलेन के डिवाइडर से टकराई और उसके बाद मुढारी गांव जाने वाली स्वागत द्वार के पास सड़क किनारे खड़ी बुलेट बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण टक्कर में मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
इस हादसे में राहगीर समेत तीन लोग घायल हो गए, जिनमें से दो को तत्काल इलाज के लिए रेफरल अस्पताल कल्याण बीघा ले जाया गया।
जहां इलाज के दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक अन्य घायल को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया। वहीं मृतक की पहचान हरनौत थाना क्षेत्र के गरभूचक निवासी सुखनंदन प्रसाद के 40 वर्षीय पुत्र भूषण कुमार के रूप में की गई है।वे अपने पीछे दो पुत्र, एक पुत्री समेत पुरे परिवार को छोड़ कर चले गए। वे किसानी का काम करते थे।वहीं घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 समेत हरनौत थाना पुलिस की पहुंची घटनास्थल पर पहुंची।लोगों से पुछताछ की। वहीं घटना के कुछ घंटों के बाद उग्र ग्रामीणों ने नेशनल हाईवे को जाम कर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों की मांग मृतक के परिजन को मुआवजा एवं चालक की गिरफ्तारी था। इससे आवागमन पूर्णतः बाधित रहा । वहीं उग्र ग्रामीणों कि पुलिस ने समझा बुझाया एवं जाम को खुलवाया।वहीं थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर मुकेश कुमार वर्मा ने कहा कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बिहारशरीफ भेज दिया है।पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
हरिओम की रिपोर्ट..
