• Wed. May 27th, 2026

#bihar: ईद-उल-अजहा (बकरीद) 2026 के अवसर पर बिहारशरीफ शहर अन्तर्गत, यातायात नियंत्रण प्लान…

Bykhabretv-raj

May 27, 2026

 

 

 

 

 

 

 

 

ईद-उल-अजहा (बकरीद) 2026 के अवसर पर बिहारशरीफ शहर अन्तर्गत, यातायात नियंत्रण प्लान…

 

 

 

 

 

ख़बरें टी वी : पिछले 16 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज” -9334598481.

.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..

… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …

 

 

 

 

 

#ख़बरें Tv: आगामी ईद-उल-अजहा (बकरीद) पर्व दिनांक-28.05.2026 से 30.05.2026 तक मनाया जाना है। बकरीद पर्व के अवसर पर बिहारशरीफ शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारू संचालन के लिए ट्रैफिक नियंत्रित करने की आवश्यक्ता है। वर्णित स्थिति में दिनांक-28.05.2026 को प्रातः 05:00 बजे से संध्या तक ट्रैफिक व्यवस्था लागु की जाती है, जो निम्नवत् हैः-

*प्रतिबंधित मार्गः-*

1. सभी प्रकार के बड़े व्यवसायिक / सवारी वाहनों यथा-बस, ट्रक, ट्रैक्टर एवं पिकअप इत्यादि का प्रवेश एवं परिचालन शहर में प्रतिबंधित रहेगा।

2. खंदकपर से महलपर होते हुए मणिराम अखाडा तक तीनपहिया एचं चार पहिया वाहनों का प्रवेश एवं परिचालन प्रतिबंधित रहेगा।

3. सोगरा कॉलेज से नदी मोड़ के तरफ सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश एवं परिचालन प्रतिबंधित रहेगा।

4. कुमार सिनेमा तिराहा से पुलपर चौक, पोस्ट ऑफिस रोड, गाँधी मैदान होते हुए भरावपर तक सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश एवं परिचालन प्रतिबंधित रहेगा।

5. एलिट होटल से सोहसराय चौक होते हुए मोगलकुआं तक सभी प्रकार के तीनपहिया एवं चार पहिया वाहनों का प्रवेश एवं परिचालन प्रतिबंधित रहेगा।

6. कचहरी चौक से नईसराय से बरादरी मोड़ तक सभी प्रकार के तीनपहिया एवं चार पहिया वाहनों का प्रवेश एवं परिचालन प्रतिबंधित रहेगा।

*वैकल्पिक मार्गः-*

1. सभी प्रकार के छोटे वाहन यथा-तीन पहिया, चार पहिया एवं मोटरसाईकिल मामु भगिना मोड़ से अस्पताल चौक होते हुए शहर में प्रवेश करेंगे।

2. सभी प्रकार के छोटे वाहन यथा-तीन पहिया, चार पहिया एवं मोटरसाईकिल पचासा मोड़ से रहुई हॉल्ट से शेखाना होकर अम्बेड़ मोड/एतवारी बाजार / कचहरी चौक की ओर प्रवेश करेंगी।

3. सभी प्रकार के छोटे वाहन यथा-तीन पहिया, चार पहिया एवं मोटरसाईकिल देवीसराय से रामचन्द्रपुर से मछली मंडी से भी 2 मॉल से होते हुए शहर में प्रवेश करेंगी।

4. सभी प्रकार के छोटे वाहन यथा-तीन पहिया, चार पहिया एवं मोटरसाईकिल कारगिल चौक से गगनदीवान होते हुए लहेरी थाना से सोहनकुआं के रास्ते से मछली मंडी होते हुए शहर की ओर प्रवेश करेंगे।

5. सभी प्रकार के छोटे वाहन यथा-तीन पहिया, चार पहिया एवं मोटरसाईकिल इत्यादि रेलवे गुमटी से खंदकपर चौक से कॉलेज मोड़ शिव मंदिर के पास से होते हुए कचहरी चौक की तरफ आयेंगे।

*ड्रॉप गेटः-*

1. कारगिल बस स्टैंड के पास तीनमुहानी पर
2. सोगरा कॉलेज मोड़
3. बाबा मणिराम अखाड़ा तिनमुहानी के पास
4. पी०एम०एस० कॉलेज के बगल से पहाड़पुरा जाने वाले मुख्य मार्ग के मोड़ पर

*पार्किंगः-*

1. कारगिल बस स्टैंड के पास तीनमुहानी पर
2. सोगरा कॉलेज मैदान, बिहारशरीफ
3. कारगिल बस स्टैंड, बिहारशरीफ
4. श्रम कल्याण मैदान, बिहारशरीफ