शिक्षकों के नवाचार को बढ़ावा देता है टीएलएम मेला : डा. मानव
संकुल संसाधन केंद्र जुनियार में हुआ टीएलएम मेले का आयोजन…

ख़बरें टी वी : पिछले 15 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज” -9334598481.
.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..
… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …
#ख़बरें Tv: हिलसा ( नालंदा ) शुक्रवार को प्रखंड संकुल संसाधन केंद्र जुनियार में टीएलएम
मेले का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया . कार्यक्रम की शुरुआत समाजसेवी डा. आशुतोष कुमार मानव , एचएम संजय कुमार , रंजय कुमार एवं विद्यालय की किशोरियों ने दीप प्रज्वलित कर किया . कार्यक्रम का संचालन शिक्षाविद् ओंकार नाथ सुंदरम् ने किया . इस मौक़े पर सीआरसी जुनियार से जुड़े विभिन्न विद्यालय से आए शिक्षक – शिक्षिकाओं ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी जिसे अभिभावकों एवं अतिथियों ने खूब सराहा . गणित शिक्षा , हिन्दी व्याकरण , विज्ञान आदि विषयों पर आधारित कई मॉडल लगाए गए थे जिसका निर्माण शिक्षकों ने ख़ुद किया था . इस अवसर पर समाजसेवी डा. मानव ने कहा कि यह एक ऐसी प्रदर्शनी है जहां शिक्षक छात्रों को बेहतर और रोचक तरीक़ों से सिखाने के लिए स्व हस्त निर्मित पठन पाठन सामग्री प्रदर्शित करते हैं . इसका उद्देश्य शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार करने के साथ साथ शिक्षकों के नवाचार को बढ़ावा देना है .मानव ने कहा कि बच्चों को खेल खेल में सीखने का अवसर देना बेहद सराहनीय कदम है . इस दौरान अतिथियों ने सभी मॉडल का अवलोकन किया तथा बेहतर करने वालों की हौसला आफ़ज़ाई की . इस अवसर पर दिनेश भगत , शैलेंद्र कुमार , नीतीश कुमार , अभिराम कुमार , नरेंद्र व्यास , नीतू कुमारी समेत दर्जनों लोग उपस्थित थे .
