स्वदेशी अपनाते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का साकार करने में प्रत्येक देशवासी निभाएं महत्वपूर्ण भूमिका: विधायक डा सुनील कुमार।

ख़बरें टी वी : पिछले 15 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज” -9334598481.
.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..
… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …
#ख़बरें Tv: आज भारतीय जनता पार्टी, नालंदा के जिलाध्यक्ष राजेश कुमार के नेतृत्व में “स्वदेशी अपनाओ देश को आत्मनिर्भर बनाओ’ के नारे के साथ बिहार शरीफ के श्रम कल्याण केन्द्र मैदान से आनंद मार्ग होते हुए पैदल मार्च का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में बिहार शरीफ विधानसभा विधायक डा सुनील कुमार ने इस पैदल मार्च में सहभागिता करते हुए प्रत्येक जनमानस से स्वदेशी अपनाने की अपील की। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ स्वदेशी अभियान को गति प्रदान करते हुए स्थानीय दुकानों में घर घर स्वदेशी ,हर घर स्वदेशी स्लोगन का स्टीकर लगाते हुए उनसे भारत में निर्मित वस्तुओं के खरीद विक्री का आह्वान किया । अस्पताल चौराहा पर स्टाल लगाकर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय लोगों, राहगीरों द्वारा स्वदेशी अपनाने का संकल्प का आवेदन भर कर स्वदेशी अपनाने का संकल्प लिया साथ साथ ही प्रत्येक लोगों को इसके लिए जागरूक करने का दृढ़संकल्प लिया गया । पूर्व मंत्री सह विधायक डा सुनील कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का बारंबार आग्रह है कि हम सभी देशवासियों को स्वदेश निर्मित वस्तुओं का उपयोग करना है ताकि 2047 तक हमारा देश विकसित राष्ट्र बन कर विश्व पटल पर अभूतपूर्व सम्मान प्राप्त कर सके एवं देश निर्मित सामानों के खरीद विक्री से देश के लोगों के लिए अपार रोजगार भी उपलब्ध होंगे, जिससे देश और देशवासियों आर्थिक संपन्नता के साथ साथ विकसित भारत का सपना भी साकार होगा। मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के आह्वान पर पूरे देश में आज #घर घर स्वदेशी,हर घर स्वदेशी” का नारे के साथ भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता आत्मनिर्भर भारत अभियान को गति प्रदान करने में जुटा है, आगे हम इस अभियान को जन आंदोलन का रूप देते हुए प्रत्येक घरों तक जाएंगे और स्वदेशी अपनाओ, आत्मनिर्भर भारत बनाओ का अलख जगाएंगे। इस अवसर पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजेश्वर प्रसाद सिंह, जिला उपाध्यक्ष सुधीर कुमार, नीरज कुमार डब्ल्यू, डा अशुतोष कुमार, जिला महामंत्री विरेन्द्र गोप, शिवरतन प्रसाद,जिला मंत्री अमरेश कुमार, प्रवीण सिंह, राजू माहुरी, रंजू कुमारी, जिला मिडिया प्रभारी धीरेंद्र रंजन, सोनू कुमार हिंदू, अमरकांत भारती, प्रवीला देवी ,धीरज पाठक , प्रणव कुमार सिन्हा, मंडल अध्यक्ष संदीप कुमार, अविनाश कुमार, गोपाल चौरसिया, चंदन कुमार, राजेश सिंह सिसोदिया, संजीव कुमार सन्नी, रजनीश कुमार, मुकेश कुमार, अजय कुमार सिंह, सन्नी पटेल, शिवशंकर प्रसाद, शिल्पी कुमारी, सुषमा देवी, रौशन कुमार यादव, राजेश लाल, लक्ष्मण कुमार,राजकुमार, आलोक रंजन सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।
