13 अगस्त को बिहार शरीफ में भारतीय जनता पार्टी की ओर से होगा तिरंगा यात्रा का आयोजन…..

ख़बरें टी वी : पिछले 16 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज”- नेशनल टीवी रिपोर्टर–इंडिया Tv, न्यूज़ नेशन, न्यूज़ स्टेट, इंडिया News, सम्पूर्ण नालंदा जिला -9334598481. नोट :- मेरे अलावा इन चैनलों में और कोई नालंदा जिले से रिपोर्टर नहीं है, अगर कोई बोलता है तो हमें कॉल करके शिकायत करें…
.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..
… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …
#ख़बरें Tv: आगामी 13 अगस्त को बिहार शरीफ में होगा तिरंगा यात्रा का आयोजन। आज भारतीय जनता पार्टी , नालंदा जिला अध्यक्ष राजेश कुमार की अध्यक्षता में जिला कार्यालय ,मेहनौर में जिला मासिक बैठक आयोजित किया गया । जिसमें बिहार शरीफ में 13 अगस्त को तिरंगा यात्रा का आयोजन, संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी के जन्मस्थल से आए मिट्टी भरे कलश को जिले के मठ मंदिरों में ले जाकर पूजा अर्चना सहित विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन सहित पार्टी के आगामी कार्यक्रमों पर जिला पदाधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा करते हुए संगठनात्मक विषयों पर चर्चा कर रणनीति तैयार की गई। अपने संबोधन में जिला अध्यक्ष राजेश कुमार ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के द्वारा 09 अगस्त से 17 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान के तहत देशवासियों से अपने अपने घरों एवं प्रतिष्ठानों पर तिरंगा ध्वज लगाकर राष्ट्र प्रेम की भावना से सेल्फ़ी लेकर सोशल मीडिया में पोस्ट करने का आह्वान किया गया है। विशेषकर बच्चों के हाथों तिरंगा फहराया जाए ताकि उन बच्चों में देशभक्ति की भावना जागृत हो। इसी क्रम में 13 अगस्त को नालंदा जिला मुख्यालय बिहार शरीफ में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जाएगा जिसमें भाजपा कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय लोगों से बड़ी संख्या में भाग लेने का आह्वान किया गया। उन्होंने आगे कहा कि संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी के जन्मस्थल से पवित्र मिट्टी भरे कलश को लाकर बिहार शरीफ में बाबा मणिराम अखाड़ा मंदिर में रखा गया है जहां से जिलेभर के मठ मंदिरों में ले जाकर उनका स्वागत,पूजा अर्चना कर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन करते हुए उस पावन मिट्टी में वृक्षारोपण कार्य संपन्न किया जाएगा। इसमें जिले भर के समस्त भाजपा कार्यकर्ताओं को उत्साहपूर्वक शामिल होकर समरस समाज का निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका सुनिश्चित करना है। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष प्रो रामसागर सिंह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजेश्वर प्रसाद सिंह, जिला उपाध्यक्ष अरविंद पटेल, साबो देवी, डा आशुतोष कुमार, नीरज कुमार डब्ल्यू, जिला महामंत्री विरेन्द्र गोप, शिवरतन प्रसाद, जिला मंत्री अमरेश कुमार, प्रवीण सिंह, योगेंद्र मंडल, राजू माहुरी, कार्यालय मंत्री गोपाल कुमार, जिला प्रवक्ता अमरकांत भारती, जिला प्रोटोकॉल प्रभारी अमित गौरव, अनुग्रह नारायण, धनंजय सिंह, अमित कुमार, रौशन कुमार यादव, आलोक रंजन सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
