• Sun. Aug 9th, 2026

#bihar: बिहार पृथ्वी दिवस के अवसर पर राजगीर जू सफारी में वृक्षारोपण एवं पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली….

Bykhabretv-raj

Aug 9, 2026

 

 

 

 

 

बिहार पृथ्वी दिवस के अवसर पर राजगीर जू सफारी में वृक्षारोपण एवं पर्यावरण संरक्षण की शपथ कार्यक्रम आयोजित…

राजगीर जू सफारी में पर्यावरण संरक्षण को लेकर जागरूकता कार्यक्रम, कर्मियों एवं पर्यटकों ने ली 11-सूत्री शपथ…

 

 

 

 

 

 

ख़बरें टी वी : पिछले 16 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज”- नेशनल टीवी रिपोर्टर–इंडिया Tv, न्यूज़ नेशन, न्यूज़ स्टेट, इंडिया News, सम्पूर्ण नालंदा जिला -9334598481. नोट :- मेरे अलावा इन चैनलों में और कोई नालंदा जिले से रिपोर्टर नहीं है, अगर कोई बोलता है तो हमें कॉल करके शिकायत करें…

.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..

… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …

 

 

 

 

 

 

 

 

#ख़बरें Tv: बिहार पृथ्वी दिवस के अवसर पर राजगीर जू सफारी में पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर जू सफारी के पदाधिकारियों, कर्मियों एवं पर्यटकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए पौधारोपण किया तथा लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल एवं संरक्षण का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान सभी उपस्थित कर्मी एवं पर्यटकों को पर्यावरण संरक्षण, वृक्षों की सुरक्षा, जल एवं प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के महत्व के बारे में जागरूक किया गया तथा 11 सूत्री पर्यावरण संरक्षण शपथ दिलाई गई। सभी ने स्वच्छता बनाए रखने, प्लास्टिक के उपयोग को कम करने, जल एवं ऊर्जा बचाने, अधिक से अधिक पौधे लगाने, वृक्षों एवं जैव-विविधता की रक्षा करने तथा समाज में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में डॉ० संजीत कुमार, पशुचिकित्सा पदाधिकारी, श्री अजय कुमार, सहायक वन संरक्षक, श्री सूरज कुमार एवं श्री शिवम सिन्हा, वनों के क्षेत्र पदाधिकारी, श्री फैज अनवर, वनपाल एवं राजगीर जू सफारी के कर्मचारी एवं पर्यटक उपस्थित रहे।