राजगीर में मशाल-2 प्रतियोगिता के लिए मास्टर ट्रेनर्स की दो दिवसीय कार्यशाला सफलतापूर्वक संपन्न…
200 से ज्यादा शारीरिक शिक्षकों और प्रशिक्षकों ने लिया हिस्सा..
मशाल-2 का 2 अक्टूबर को होगा शुभारंभ..

ख़बरें टी वी : पिछले 16 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज”- नेशनल टीवी रिपोर्टर–इंडिया Tv, न्यूज़ नेशन, न्यूज़ स्टेट, इंडिया News, सम्पूर्ण नालंदा जिला -9334598481. नोट :- मेरे अलावा इन चैनलों में और कोई नालंदा जिले से रिपोर्टर नहीं है, अगर कोई बोलता है तो हमें कॉल करके शिकायत करें…
.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..
… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …
#ख़बरें Tv: पटना,10 सितंबर 2026 :- विश्व की सबसे बड़ी खेल प्रतिभा खोज प्रतियोगिता मशाल-2 के कुशल संचालन के लिए राजगीर में आयोजित दो दिवसीय ‘मशाल मास्टर ट्रेनर प्रोग्राम का आज सफलतापूर्वक समापन हो गया।
इस बात की जानकारी देते हुए बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक सह मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री रवीन्द्रण शंकरण ने बताया कि राज्य में आयोजित होने वाली मशाल प्रतियोगिता के दूसरे संस्करण मशाल 2.0 का शुभारंभ 2 अक्टूबर को होगा। 3 अक्टूबर से 31 दिसंबर तक राज्यभर में स्कूल स्तरीय प्रतियोगिता करायी जायेगी। जनवरी में क्लस्टर और प्रखंड स्तर पर प्रतियोगिता होगी तथा फरवरी में जिला और राज्य स्तर पर प्रतियोगिता होगी। राज्य के माध्यमिक और उच्च सरकार विद्यालयों के बालक और बालिका इस खेल प्रतिभा खोज प्रतियोगिता मशाल में हिस्सा लेंगे। एथलेटिक्स, फुटबॉल, वालीबॉल, कबड्डी और साइक्लिंग खेल विधाओं में अंडर 14 और अंडर 16 आयुवर्ग में प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।
आगे श्री शंकरण राज्य ने बताया कि राज्य में खेल प्रतिभाओं की पहचान और उन्हें बेहतर प्रशिक्षण देने की दिशा में ‘मशाल मास्टर ट्रेनर प्रोग्राम’ के तहत दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य मास्टर ट्रेनर्स को प्रतिभा पहचान, बैटरी टेस्ट, पोर्टल के इस्तेमाल और खिलाड़ियों के व्यावहारिक आकलन के लिए तैयार करना था।
प्रशिक्षण कार्यक्रम के पहले दिन सबसे पहले इस मास्टर ट्रेनर ट्रेनिंग में प्रशिक्षण लेने पहुंचे राज्य के शारीरिक शिक्षा शिक्षकों और प्रशिक्षकों को ‘मशाल’ परियोजना परिचय कराया गया।
भाग ले रहे लगभग 200 प्रतिभागियों को तीन समूहों में बांटा गया है। इन्हें अलग अलग समय में मशाल प्रतियोगिता से संबंधित भिन्न-भिन्न विषयों की ट्रेनिंग दी गई। इन मास्टर ट्रेनरों को बैटरी टेस्ट, खिलाड़ियों के रजिस्ट्रेशन समेत अन्य आकड़ों को को इकट्ठा रखने के लिए बने वेब पोर्टल की ट्रेनिंग दी गई।
इस दो दिवसीय कार्यक्रम के दूसरे दिन गुरुवार को प्रैक्टिकल्स और प्रश्न उत्तर कार्यक्रम हुआ जिसमें मशाल और पोर्टल संबंधी प्रश्नों और समस्याओं का निराकरण किया गया।
बैटरी टेस्ट केलिए अलग-अलग समूहों में प्रशिक्षकों की टीम लगाई गई । एनआईएस एथलेटिक्स कोच अभिषेक कुमार, राजीव लोचन, एसकेएसनैन, रवि रावत, खुशबू कुमारी, सौरभ, चंदन दास, विशाल, आलोक पांडेय, कुमार आनंद, मुकेश, सुंधाशु, जागृति और श्याम कुमार चौधरी ट्रेनिंग दे रहे थे । पोर्टल के बारे में जानकारी टेक्निकल एक्सपर्ट ऋषभ, नवीन, इम्तियाज, खेमराज, शिवम, कौशल और यश दे रहे थे।
ये मास्टर ट्रेनर फिर अपने अपने जिला में शारीरिक शिक्षकों को ट्रेनिंग देंगे और फिर वे शारीरिक शिक्षक अपने-अपने स्कूलों में खिलाड़ियों की क्षमता को समक्षने और उन्हें आगे लाने का प्रयास करेंगे। राजगीर में आयोजित यह प्रशिक्षण कार्यक्रम पोर्टल आधारित प्रक्रिया, बैटरी टेस्ट और प्रैक्टिकल मूल्यांकन को एक साथ जोड़ता है। इससे प्रतिभा पहचान की प्रक्रिया को अधिक व्यवस्थित और सटीक बनाने में मदद मिलने की उम्मीद है।
