नशा नाश का ऐसा दलदल है जिसमें फँसने के बाद निकलना बड़ा मुश्किल है ….

ख़बरें टी वी : पिछले 16 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज”- नेशनल टीवी रिपोर्टर–इंडिया Tv, न्यूज़ नेशन, न्यूज़ स्टेट, इंडिया News, सम्पूर्ण नालंदा जिला -9334598481. नोट :- मेरे अलावा इन चैनलों में और कोई नालंदा जिले से रिपोर्टर नहीं है, अगर कोई बोलता है तो हमें कॉल करके शिकायत करें…
.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..
… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …
#ख़बरें Tv: गुटखा छोड़ो आंदोलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष , जाने माने नालन्दा के सामाजिक कार्यकर्ता डा. आशुतोष कुमार मानव ने युवाओं से नशा नहीं करने की अपील की है . बुधवार को जारी एक वीडियो में उन्होंने ख़ासकर युवा वर्ग को चेतावनी भरे लहजे में कहा कि नशा नाश का ऐसा दलदल है जिसमें फँसने के बाद निकलना बड़ा मुश्किल है . देश प्रदेश के लाखों नौजवान आजकल सूखे नशे की चपेट में आते जा रहे है जिन्हें समय रहते अगर नहीं रोका गया तो देश की युवा शक्ति बर्बाद हो जाएगी और लोग मानसिक रूप से भी ग़ुलाम हो जाएँगे . मानव ने सरकार के साथ साथ समाज के शुभचिंतकों से भी आग्रह किया है कि सब लोग मिलकर जागरूक हों और नशे के ख़िलाफ़ अभियान में सहयोग करें . गौरतलब है कि डा. मानव कई दशक से अनवरत नशा विरोधी मुहिम को धार देने के लिए जाने जाते है .
