• Mon. Mar 16th, 2026

@bihar: सैनिक स्कूल नालंदा में शान से लहराया तिरंगा, प्राचार्य कर्नल भूपेंद्र कुमार ने किया ध्वजारोहण…

Bykhabretv-raj

Aug 15, 2025

 

 

 

 

सैनिक स्कूल नालंदा में शान से लहराया तिरंगा,

प्राचार्य कर्नल भूपेंद्र कुमार ने किया ध्वजारोहण…

रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम से गुलज़ार हुआ परिसर…

 

 

 

 

 

ख़बरें टी वी : पिछले 15 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज” -9334598481.

.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..

… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …

 

 

 

 

 

 

#ख़बरें Tv: सिलाव, दिनांक 15 अगस्त 2025, नानंद स्थित सैनिक स्कूल नालंदा में 79 वें स्वतंत्रता दिवस पर आन- बान और शान से राष्ट्रीय ध्वज लहराया। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य कर्नल भूपेंद्र कुमार ने ध्वजारोहण कर समस्त विद्यालय परिवार को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। अपने संबोधन में स्वतंत्रता संग्राम को याद करते हुए आपने देश के उन महान विभूतियों द्वारा किये गए सर्वोच्च बलिदानों की याद दिलाई | उन्होंने पंडित जवाहरलाल नेहरू के प्रतिष्ठित “स्ट्रीट विथ डेस्टिनी” भाषण का हवाला देते हुए, स्वतंत्रता के बाद से भारत की उल्लेखनीय विकास यात्रा पर प्रकाश डाला । उन्होंने हरित क्रांति, श्वेत और नीली क्रांतियों, भारत की बढ़ती सैन्य शक्तियों और आत्मनिर्भर भारत के चल रहे मिशन सहित प्रमुख राष्ट्रीय उपलब्धियों पर प्रकाश डाला|

ध्वजारोहण के पश्चात् आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया | इस अवसर पर मौर्यन पब्लिक स्कूल के नन्हें मुन्ने छात्र-छात्राओं तथा सैनिक स्कूल नालंदा के सैन्य छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीत एवं समूह-नृत्य की आकर्षक प्रस्तुति की | खुदीराम बोस के जीवन पर आधारित नाटक ने लोगों को भावुक कर दिया |
भारत सरकार के आह्वान पर विद्यालय में ‘हर घर तिरंगा अभियान’ के अंतर्गत विगत 11 अगस्त से 15 अगस्त तक विभिन्न कार्यक्रम जिसमे प्रमुख रूप से ध्वज निर्माण,साईकिल रैली, हर घर तिरंगा, निबंध लेखन, काव्यपाठ, तिरंगा मार्च देशभक्ति गीत गायन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया । इस अवसर पर प्राचार्य कर्नल भूपेंद्र कुमार ने उक्त प्रतियोगिता के विजेताओं को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया ।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रशासनिक अधिकारी सह कार्यवाहक उपप्रचार्य ले० कर्नल अमित कुमार त्यागी, समस्त शिक्षक, प्रशासनिक कर्मी एवं ,समस्त छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।