• Sun. Dec 7th, 2025

@bihar: डी एम नालंदा की अध्यक्षता में आगामी एशिया कप हॉकी ( पुरुष) चैंपियनशिप 2025 के सफल आयोन हेतु समीक्षा बैठक..

Bykhabretv-raj

Aug 14, 2025

 

 

 

 

 

 

 

डी एम नालंदा की अध्यक्षता में आगामी एशिया कप हॉकी ( पुरुष) चैंपियनशिप 2025 के सफल आयोन हेतु समीक्षा बैठक..

 

 

 

 

 

ख़बरें टी वी : पिछले 15 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज” -9334598481.

.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..

… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …

 

 

 

 

@ख़बरें Tv : आज दिनांक 14 अगस्त 2025 को श्री कुंदन कुमार, जिला पदाधिकारी,नालंदा की अध्यक्षता में आगामी एशिया कप हॉकी ( पुरुष) चैंपियनशिप 2025 के सफल आयोन हेतु संबंधित विभाग के पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई ।

विदित हो कि राजकीय खेल अकादमी ,राजगीर में दिनांक 29 /08/2025 से 07/09/2025 तक ‘एशिया कप हॉकी (पुरूष) चैम्पियनशिप, 2025’ प्रस्तावित है, जिसमें विभिन्न देशों के प्रतिभागी / खिलाड़ी भाग लेंगे।

उक्त खेल प्रतियोगिता के अवसर पर समुचित तैयारी एवं विभिन्न कार्यों/व्यवस्थाओं का अनुश्रवण हेतु संबंधित पदाधिकारियों को उन्होंने आवश्यक दिशा निर्देश दिए ।

स्पोर्ट्स क्लब राजगीर में हॉकी प्रतियोगिता के अवसर पर खिलाड़ियों के आवागमन व्यवस्था, यातायात व्यवस्था , आवासन व्यवस्था , खान पान, पार्किंग व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था , चिकित्सा व्यवस्था ,एक्सरे मशीन , ग्राउंड पर सुरक्षा व्यवस्था, दर्शकों के बैठने की व्यवस्था , हेल्प डेस्क, साफ सफाई , अग्निशमन ,भीड़ तंत्र पर नियंत्रण , प्रचार प्रसार, नियंत्रण कक्ष सहित अन्य आवश्यक सुविधाओं की समुचित व्यवस्था हेतु उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए ।

इस अवसर पर नगर आयुक्त, उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता ,सहित जिला स्तरीय सभी पदाधिकारी गण आदि उपस्थित थे ।