• Wed. Apr 22nd, 2026

@bihar : डॉ0 प्रमोद कुमार के राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के लिए चयनित होने पर प्रदेश के शिक्षा मंत्री ने जताई प्रसन्नता..

Bykhabretv-raj

Aug 31, 2025

 

 

 

डॉ0 प्रमोद कुमार के राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के लिए चयनित होने पर प्रदेश के शिक्षा मंत्री ने जताई प्रसन्नता..

 

 

 

 

 

 

 

ख़बरें टी वी : पिछले 15 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज” -9334598481.

.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..

… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …

 

 

 

 

 

@ख़बरें Tv : सिलाव, 31 अगस्त 2025, नानंद स्थित सैनिक स्कूल नालंदा के शिक्षक डॉ. प्रमोद कुमार (विभागाध्यक्ष जीव विज्ञान सह सीनियर मास्टर) के वर्ष 2025 राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार(राष्ट्रपति पुरस्कार) के लिए चयनित होने पर प्रदेश के शिक्षा मंत्री श्री सुनील कुमार ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए अपनी ओर से शुभकामना संदेश भेजा।
उक्त शुभकामना संदेश में माननीय शिक्षा मंत्री ने डॉ० प्रमोद के शिक्षा में नवाचार, छात्र-छात्राओं में नेतृत्व निपान संबंधित प्रशिक्षण, स्टेम एजुकेशन को विद्यालयी स्तर पर बढ़ावा देने तथा विद्यार्थियों में सर्वांगीण विकास हेतु किए जा रहे प्रयास की सराहना की है। उन्होंने यह उम्मीद भी जताया है कि भविष्य में भी राज्य के गुणवत्तापूर्ण स्कूली शिक्षा को आगे बढ़ाने में डॉ प्रमोद का प्रयास अनवरत चलता रहेगा। उक्त शुभकामना संदेश नालंदा जिले के जिला शिक्षा पदाधिकारी श्री आनंद विजय ने सैनिक स्कूल नालंदा के प्राचार्य कर्नल भूपेंदर कुमार की उपस्थिति में डॉ0 प्रमोद कुमार को हस्तांतरित किया। इस अवसर पर जिला शिक्षा पदाधिकारी ने सैनिक स्कूल नालंदा के शैक्षणिक एवं पाठ्य सहगामी उपलब्धियों के नित नये कीर्तिमान बनाने पर अपनी प्रसन्नता व्यक्त की । ज्ञात हो कि उक्त पुरस्कार डॉ० प्रमोद कुमार को आगामी 5 सितंबर को शिक्षक दिवस के अवसर पर भारत के राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के कर-कमलों से प्रदान किया जाएगा ।