डॉ चंद्रशेखर सिंह , निर्वाचक सूची प्रेक्षक-सह आयुक्त की अध्यक्षता में निर्वाचक सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण बैठक…

ख़बरें टी वी : पिछले 15 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज” -9334598481.
.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..
… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …
@ख़बरें Tv : आज दिनांक 30 अगस्त 2025 को डॉo चंद्रशेखर सिंह , निर्वाचक सूची प्रेक्षक-सह आयुक्त, पटना प्रमंडल, पटना की अध्यक्षता में अर्हता तिथि 01/07/2025 के आधार पर निर्वाचक सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के सफल आयोजन हेतु समाहरणालय स्थित शहीद हरदेव भवन बिहारशरीफ में माननीय सांसद , माननीय विधायक , सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के अध्यक्ष/सचिवों के साथ विचार विमर्श हेतु बैठक आयोजित की गयी ।
बैठक को संबोधित करते हुए आयुक्त महोदय ने अपने संबोधन में कहा कि कोई भी योग्य व्यक्ति न छूटे, अर्हता रखने वाले सभी योग्य मतदाता महिला/ पुरुष/ दिव्यांगजन का नाम मतदाता सूची में जोड़ने के लिए हर संभव प्रयास सुनिश्चित की जाए ।
प्रेक्षक महोदय द्वारा उपस्थित जन प्रतिनिधियों को बताया गया कि निर्वाचक सूचि के प्रारूप प्रकाशन दिनांक-01.08.2025 को हुआ था, इस पर दावा /आपत्ति प्राप्त करने की अंतिम तिथि 01.09.2025 है। इस अवधि में छुटे हुए निर्वाचक तथा वैसे सभी पात्र व्यक्ति जो निर्वाचक बनने की अहर्त्ता रखतें हैं, वे प्रपत्र 6 में आवेदन कर अपना नाम मतदाता सूचि में जुड़वा सकते हैं। उन्होंने बताया कि नालन्दा जिले में कुल 23 लाख 16 हजार 81 मतदाता का नाम प्रारूप प्रकाशन में था, जबकि दावा आपत्ति अवधि में नाम जोड़ने हेतु अभी तक 21 हजार 771 आवेदन प्राप्त हुआ है। उपस्थित जन प्रतिनिधियों से अनुरोध करते हुए उन्होंने कहा कि वे पात्र व्यक्तियों को निर्वाचक सूचि में नाम जोड़ने हेतु प्रेरित करेंगे ।
उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने गहन निरीक्षण से संबंधित अपने-अपने सुझाव दिए ।
इस अवसर पर श्री कुंदन कुमार, जिला निर्वाचन पदाधिकारी -सह- जिला पदाधिकारी ,नालंदा,
श्री भारत सोनी ,पुलिस अधीक्षक, नालंदा ,
श्री कौशलेंद्र कुमार , माननीय सांसद ,नालंदा,
श्री राकेश कुमार रौशन, माननीय विधायक इस्लामपुर, सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, सभी सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सहित सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि गण यथा -आम आदमी पार्टी ,बहुजन समाज पार्टी ,भारतीय जनता पार्टी ,कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया मार्क्सिस्ट ,जनता दल यूनाइटेड, लोक जनशक्ति पार्टी, राष्ट्रीय जनता दल, राष्ट्रीय लोक समता पार्टी, राष्ट्रीय कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया मार्क्सिस्ट लेनिनिस्ट, इंडियन नेशनल कांग्रेस आदि उपस्थित थे ।
